यहां हम बात कर रहे हैं महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों के बारे में जिनका मूलांक 3 बनता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए इन लोगों में इस ग्रह से संबंधित सभी गुण-दोष पाए जाते हैं। इन बर्थ डेट के लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे भी झुकना पसंद नहीं होता और ना ही ये किसी का एहसान लेना चाहते हैं। हालांकि दूसरों के लिए ये कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। जानिए मूलांक 3 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी…

स्वभाव: इन्हें अपनी लाइफ में किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं है। ये लोग अपनी स्वतंत्रता से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर सकते हैं। इस मूलांक वाले व्यक्ति बेहद साहसी, शक्तिशाली, परिश्रमी, हार न मानने वाले होते हैं। ये जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं तो उसे करके ही छोड़ते हैं। ये अति महात्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही अच्छे विचारक और दूरदर्शी भी होते हैं।

शिक्षा: मूलांक 3 वाले लोगों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए कई संघर्ष करने पड़ते हैं। इनकी शिक्षा में हमेशा परेशानियां आती रहती हैं। हालांकि तमाम संघर्षों के बाद भी ये उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन लोगों की विज्ञान व साहित्य में अच्छी रूचि होती है। ये लोग अपने प्रयासों से पढ़ाई में सफल होते हैं। इन 4 राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा पैसे से होता है लगाव, बिना स्वार्थ के नहीं बनाते रिश्ते

आर्थिक स्थिति: इस मूलांक वाले लोगों की शुरुआत में आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहती लेकिन समय के साथ इनको धन की प्राप्ति होने लगती है। ये लोग एक से अधिक साधनों से धन कमाते हैं। लेकिन धन सम्पत्ति को लेकर इन्हें कई बार मुकद्दमेंबाजी का भी सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने प्रयासों से धनवान बनते हैं। ये थोड़े मनी माइंडेड भी होते हैं। शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से पैसों की दिक्कत दूर होने की है मान्यता, जानिए

संबंध: ये लोग काफी व्यवहारिक होते हैं जिस वजह से लोगों के साथ इनके संबंध अच्छे रहते हैं। लेकिन इन्हें पारिवारिक संबंधों में अधिकतर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने भाई बहन के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन इन्हें उनका उतना साथ नहीं मिल पाता है। मूलांक 3 वालों के मित्र भी काफी संख्या में बनते हैं। इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते।

विवाहित जीवन: मूलांक 3 वाले लोगों के विवाहित जीवन में हमेशा उतार-चढाव बना रहता है। इनकी दो शादी होने के भी चांसेज रहते हैं, जिसमें उन्हें पहली शादी से काफी कष्ट उठाने पड़ते हैं। अमूमन इनकी मैरिज लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहती है।

कार्यक्षेत्र: मूलांक 3 वाले सेना व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, बैंको में अधिकारी तथा धार्मिक नेता आदि बनते हैं। ये अच्छे लेखक, अध्यापक, डिजाइनर, प्रोफेसर भी हो सकते हैं। आमतौर पर इन्हें अपने कार्यों में दक्ष देखा गया है।