Birth Date Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार जन्म तारीख का व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर गहरा असर पड़ता है। क्योंकि हर अंक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। मूलांक 9 की बात करें तो इस अंक का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। मंगल के प्रभाव के कारण मूलांक 9 वाले लोग साहसी और निडर होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है उनका मूलांक 9 होगा। ऐसा कहा जाता है कि इस मूलांक के लोग धन-संपत्ति के मामले में लकी माने जाते हैं।

इस मूलांक के लोगों का नेचर शीघ्र की घुलने मिलने वाला होता है। इनके दोस्त काफी जल्दी बन जाते हैं। ये अपने दोस्ती की मदद भी खूब करते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी बन सकते हैं। इन्हें जीवन के शुरुआत में संघर्ष करना पड़ता है लेकिन समय के साथ-साथ इनकी स्थिति अच्छी होती चली जाती है। ये धन-दौलत के मामले में लकी माने जाते हैं। खासकर इनके पास जमीन जायदाद काफी होती है। जो इन्हें विरासत में मिलती है। इस मूलांक के लोगों को ससुराल से भी काफी मदद मिलने के आसार रहते हैं।

ये लोग खुशनुमा स्वभाव के होते हैं। किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद होता है। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। लाइफ में चाहे कितनी ही परेशानी क्यों न आ जाए ये घबराते नहीं है। ये शारीरिक तौर पर भी काफी मजबूत माने जाते हैं। इन्हें ऐसे कार्य खूब सूट करते हैं जिसमें इन्हें साहस या पराक्रम दिखाने की जरूरत हो। शरीर से मजबूत होने की वजह से ये खेल कूद में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें- 580 साल बाद लगने जा रहा है ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या कुछ रहेगा खास)

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। क्योंकि इनके पास संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। इन लोगों में पैसा खर्च करने की आदत होती है। ये कई बार जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करके पछताते हैं। ये पैसा जोड़कर नहीं रख पाते। ये समाज कल्याण के लिए भी खूब काम करते हैं। (यह भी पढ़ें- शनि के वक्री होने से शनि साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां, रहें सतर्क)