Shani Dev Effect Number: अंक शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में अंकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। अंक ज्योतिष में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन किया गया है। साथ ही इन्हीं 9 नंबरों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। 

आपको बता दें कि अंक शास्त्र में शनि को नंबर 8 का स्वामी बताया गया है। जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन व्यक्तियों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग रहस्यमयी प्रकृति और मेहनती होते हैं। इसलिए इनके मन में क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस तारीख को जन्में लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती हैं और उन्हें खूब लाभ पहुंचाते हैं।

शनिदेव का रहता है हमेशा आशीर्वाद:

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। मूलांक 8 के लोग बेहद ईमानदार और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये हमेशा दूसरों की मदद करते हैं और सच का ही साथ देते हैं। किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए हर काम में आसानी से सफलता पा लेते हैं। हालांकि, ये लोग जीवन में सफल होने के बाद भी साधारण जीवन ही जीते हैं। ये लोग अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के होते हैं। किसी भी कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं।

ऑयल और ट्रांसपोर्ट का करते हैं काम:

मूलांक 8 वाले लोग अधिकतर इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। इन्हें बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, ट्रांसपोर्ट, लौहे और ऑयल से जुड़ी वस्तुओं से जुड़ा बिजनेस ज्यादा फायदा देता है। ये लोग पुलिस या सेना जैसी सर्विस में भी काम करते हैं। इस मूलांक के लोग शोध कार्य भी बहुत अच्छे से करते हैं। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बन रहा त्रिग्रही योग, शनी और बुध देव के प्रभाव से इन 5 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग

शादी देरी से होती है:

इन जातकों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं और उसे जाहिर नहीं कर पाते। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। इनकी अपने जीवनसाथी से भी अनबन होती रहती है। हालांकि ये लोग अपने जीवन में समाज में सम्मान बहुत पाते हैं। लेकिन वैवाहिक जीवन के मामले में ये थोड़ा अनलकी रहते हैं। (यह भी पढ़ें)- Name Astrology: मस्त- मौला माने जाते हैं इन अक्षर के नाम वाले लोग, जिंदगी के लेते हैं पूरे मजे