Numerology: जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है वो अपनी पति से बेहद प्यार करने वाली मानी जाती हैं। किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां अपने घर को स्वर्ग बनाने की पूरी कोशिश करती हैं। ये अपने पति के लिए काफी वफादार होती हैं। इनकी मैरिज लाइफ अमूमन काफी खुशनुमा रहने के आसार होते हैं। इनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती। ये हर परिस्थिति में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। अंक ज्योतिष अनुसार ये अच्छी पत्नी साबित होती हैं। जानिए मूलांक 2 वाली लड़कियों में क्या होती हैं खूबी।

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। जो इस मूलांक के लोगों को अत्यंत भावुक और कल्पनाशील बनाता है। इस अंक की लड़कियां अपने परिवार से काफी प्यार करती हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये किसी विषय को लेकर लंबे समय तक नहीं सोचतीं। ये काफी बुद्धिमान और दिल की साफ होती हैं। इनके अंदर दूसरे को सम्मोहित करने की कला होती है। ये सामने वाले की भावनाओं का पूरा ख्याल रखती हैं और दूसरों के मन की बात जानने में ये माहिर होती हैं।

अमूमन इस मूलांक की लड़कियां अच्छी शिक्षा प्राप्त करती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। क्योंकि इनके अंदर पैसा जोड़ने की आदत होती है। ये धन प्राप्त करके और उसे जमा करके काफी खुश होती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में इन्हें सफलता काफी मेहनत के बाद मिलती है। ये बिजनेस से ज्यादा नौकरी में सफल होती हैं। (यह भी पढ़ें- अक्टूबर में इस राशि वालों के धन भाव पर रहेगी शनि की दृष्टि, बैंक बैलेंस बढ़ने के आसार)

इस मूलांक की लड़कियां दूसरों का काफी सम्मान करती हैं। ये न तो खुद किसी को ठेस पहुंचाती हैं और न ही किसी से इस चीज की उम्मीद करती हैं। अगर कोई इनका दिल तोड़ दे तो ये उसे आसानी से माफ नहीं करती। इनकी लव लाइफ उतनी अच्छी नहीं रहती लेकिन इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहता है। ये थोड़ी अड़ियल स्वभाव की भी मानी जाती हैं।