Numerology 2022: भविष्य के बारे में जानने का एक तरीका अंक ज्योतिष होता है। इस ज्योतिष विद्या में अंकों के आधार पर आने वाले कल की भविष्यवाणी की जाती है। यहां हम जानेंगे किन जन्म तारीख के लोगों के लिए 2022 सबसे खास रहने वाला है। इन तारीखों में जन्मे लोगों को करियर में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी। इनके हर काम नए साल में बनते हुए नजर आ रहे हैं।

वर्ष 2022 में अंकों का कुल योग 6 होगा। अंक 6 भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र का माना जाता है। इसलिए ये साल मूलांक 6 वाले लोगों के लिए खास होने वाला है। इसके अलावा वर्ष 2022 में नंबर 2 तीन बार आ रहा है इसलिए ये साल चंद्र से प्रभावित मूलांक 2 के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल नई नौकरी के ढेरों प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहने की संभावना है। बता दें जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। वहीं जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होगा। इन दोनों ही मूलांक के लोगों के लिए नया साल पिछले कई वर्षों की तुलना में बेहतर साबित होगा।

नौकरी करने वाले जातकों को नए साल में मनचाही सफलता हासिल होगी। आपके हर काम बनते हुए नजए आ रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। साल के बीच का समय आपके लिए विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। इस साल धन लाभ के कई योग बनेंगे। आप पैसा कमाने के साथ-साथ पैसे की बचत करने में भी इस साल सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें- 2022 Lucky Zodiac Signs: नया साल इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है सबसे लकी, हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल आसार)

नौकरी और बिजनेस दोनों ही लिहाज से ये साल अच्छा दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल में आपके काम की वाहवाही होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।