Most Dominating Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और सभी राशियों का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। राशि पर उसके स्वामी ग्रह का प्रभाव पड़ता है जो उस राशि से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व में भी झलकता है। कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की राशि से उसके जीवन से जुड़ी खास बातों के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। जानिए किन राशियों की लड़कियों का स्वभाव बहुत डॉमिनेटिंग माना जाता है।

मेष: इस राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। यह अग्नि तत्व की राशि है। जिन लड़कियों की राशि मेष होती है वो बेहद ही गुस्से वालीं और बहुत डॉमिनेटिंग मानी जाती हैं। इस राशियों की लड़कियों में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। कहते हैं कि इस राशि की लड़कियों के आगे किसी की नहीं चल सकती। ये अपने ढंग से हर काम करना पसंद करती हैं। ये जहां रहती हैं वहां इनका दबदबा बना रहता है। ज्योतिष अनुसार इस राशि की लड़कियां पति पर हावी रहती हैं।

सिंह: इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है तो स्वाभाविक है कि इन लोगों में अच्छी नेतृत्व क्षमता होगी। साथ ही इस राशि की लड़कियों का स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है। ये पति पर हावी रहती हैं। इनके साथ किसी के संबंध तभी अच्छे रह सकते हैं जब कोई इनकी बातें मानें। इस राशि की लड़कियां राजा की तरह जीवन जीना पसंद करती हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: बेहद ही दयावान और बुद्धिमान होती हैं इस राशि की लड़कियां, पति के लिए मानी जाती हैं लकी)

वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियां काफी बुद्धिमान मानी जाती हैं। इनमें भी नेतृत्व की अच्छी क्षमता होती है और इसलिए ये डॉमिनेटिंग भी होती हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है। जिसे कंट्रोल करना किसी के बस की बात नहीं। इन्हें अपने लिए हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो इनकी सभी बातों को सुनें और इनके साथ ईमानदारी से रहे। (यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शनि कब करेंगे प्रवेश? जानिए किन राशियों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती या ढैय्या और किन्हें मिलेगी मुक्ति)

कुंभ राशि: इस राशि वालों पर शनिदेव का प्रभाव होता है। ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि की लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। इनमें अपनी भावनाओं को नियंत्रण में करने का जबरदस्त गुण होता है। ये अनुशासनप्रिय होती हैं जिस कारण इनका स्वभाव डॉमिनेटिंग हो जाता है। ये हर काम को अपने तरीके से करना पसंद करती हैं। माना जाता है इस राशि की लड़कियां अपनी पति पर हमेशा हावी रहती हैं।