Name Astrology: कहते हैं व्यक्ति का जैसा नाम होता है वैसा ही उसका स्वभाव और पसंद-नापसंद होती है। क्योंकि नाम का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसलिए कई लोग नाम बेहद ही सोच समझकर ज्योतिषीय सलाह से रखते हैं। खासतौर से नाम के पहले अक्षर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।
जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है वो मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। ये जिस घर में शादी करते जाती हैं वहां अन्न और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। ये अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये करियर में खूब नाम कमाती हैं। इन्हें लाइफ में पैसा और शोहरत दोनों हासिल होती हैं।
जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है वो भी मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। इनके पास धन की कमी नहीं होती। ये जिस काम में हाथ डालती हैं वहां सफलता प्राप्त करती हैं। पैसा इनकी तरफ खुद ब खुद खींचा चला आता है। ये अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये मेहनत करके लाइफ में अच्छा धन कमा लेती हैं। (यह भी पढ़ें- 30 साल बाद शनि देव कुंभ राशि में करने जा रहे हैं प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत)
जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ये अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये जिस घर शादी करके जाती हैं वहां के सदस्यों की तरक्की होने लगती है। खासतौर से ये अपने पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये मेहनत करके लाइफ में जो चाहे हासिल कर सकती हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: इन 4 राशियों पर धन के देवता कुबेर की मानी जाती है कृपा, पैसा बनाने में होते हैं माहिर)