Shani Dev Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और हर राशि का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। इन्हीं ग्रहों के स्वभाव के आधार पर इस बात का पता लगाया जाता है कि किस राशि के लोगों की क्या विशेषताएं और क्या पसंद-नापसंद हैं। यहां हम शनि ग्रह के स्वामित्व वाली राशियों के बारे में बात करेंगे। बता दें कि शनि मकर और कुंभ राशियों के स्वामी हैं। ज्योतिष अनुसार इन राशियों के लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। जानिए इन राशियों के बारे में दिलचस्प जानकारी…
मकर: शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोग काफी ईमानदार और साहसी होते हैं। ये लोग अपनी काबिलियत के बल पर लाइफ में कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। इनकी किस्मत उतनी अच्छी नहीं मानी जाती है। इन्हें किसी भी काम में सफलता कड़ी मेहनत करके ही प्राप्त होती है। ये लोग एक समय में एक साथ कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोग अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छे से समझते हैं। ये दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान सबसे प्रिय होता है। इन लोगों की तार्किक क्षमता काफी अच्छी होती है।
कुंभ: शनि देव कुंभ राशि के स्वामी भी हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ऐसा कहा जाता है ये लोग जितनी अधिक मेहनत करते हैं, उतना ही इन्हें सफलता प्राप्त होता के आसार रहते हैं। ये कड़ी मेहनत से करियर में शिखर तक पहुंच जाते हैं। ये लोग काफी साहसी और बुद्धिमान माने जाते हैं। ये लोग अपनी बोली से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है। ये जो भी काम करते हैं पूरी निष्ठा के साथ करते हैं और उसमें इन्हें किसी की दखलअंदाज़ी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। ये लोग समाज कल्याण के कार्य करने में सदैव आगे रहते हैं।
इन दोनों ही राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती: बता दें कि मकर और कुंभ दोनों ही राशियों पर शनि की दशा चल रही है। मकर वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है। (यह भी पढ़ें- कब है नाग पंचमी? मान्यता है इस दिन विशेष उपायों को करने से राहु-केतु और शनि ग्रह होता है मजबूत)