Special Yog On Monday: ज्योतिष में हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल व्यक्ति के लिए शुभ और अशुभ प्रभाव लाती है। सावन का महीना चल रहा है। 8 अगस्त 2022 सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है। यह दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन माना जाता है। खास बात यह है कि इस दिन सावन सोमवार के साथ-साथ कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस दिन के धार्मिक महत्व को बढ़ा रहे हैं।
भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है सावन का सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। ऐसे में सावन में सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। आखिरी सोमवार के साथ ही विष्णु की प्रिय एकादशी भी 8 अगस्त को पड़ रही है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का व्रत भी 8 अगस्त को रखा जाएगा। साथ ही इस दिन तीन बड़े ग्रह अपने स्वामी में अपनी स्थिति के कारण विशेष लाभ लेकर आएंगे।
8 अगस्त को है पुत्रदा एकादशी
8 अगस्त का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है। इस दिन सावन शुक्ल की एकादशी पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि एकादशी का व्रत सभी व्रतों में सबसे खास माना जाता है। इस दिन व्रत का विशेष महत्व है। संतान प्राप्ति की कामना के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है।
सावन का आखिरी सोमवार
हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त को पड़ रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। भगवान शिव को सभी दुखों का नाश करने के लिए याद किया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने और व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है।
अपनी राशि में रहेंगे ये ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दृष्टि से भी यह दिन बेहद खास माना जाता है। आपको बता दें कि 8 अगस्त को मेष, मकर और मीन राशि में विशेष योग देखने को मिल रहा है। मेष राशि का स्वामी मंगल अपनी ही राशि में रहेगा। वहीं शनि और देवगुरु बृहस्पति भी अपनी ही राशि मकर और मीन राशि में रहने वाले हैं।
ज्योतिषियों का कहना है कि जब भी कोई स्वामी ग्रह अपनी राशि में रहता है तो उस राशि के लोगों को शुभ फल देता है और विशेष धन लाभ देता है। ऐसे में 8 अगस्त का दिन मेष, मीन और मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।