A अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद ही मेहनती और धैर्यवान मानी जाती हैं। ये दिखने में Attractive होती हैं। जिसकी वजह से कोई भी इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। ये खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेती हैं। ये हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होती हैं। अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए इनके अंदर एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है। जानिए A अक्षर से शुरू वाले नाम की लड़कियों के बारे में और भी विशेष बातें।
ये बेहद ही खुले विचारों की होती हैं। ये अपनी बातों को सीधे-सीधे कहना पसंद करती हैं। चाहे सामने वाले को इनकी बात बुरी ही क्यों न लग जाए। ये अपनी गतलियों को स्वीकार करने से पीछे नहीं हटतीं और उसमें सुधार करने की पूरी कोशिश करती हैं। ये बेहद ही भावुक होती हैं। जरूरतमंदों की सहायता करने से जरा भी पीछे नहीं हटतीं। गुस्सा इन्हें काफी जल्दी आता है। लेकिन तुरंत शांत भी हो जाता है।
ये अपने करियर को लेकर काफी गंभीर होती हैं। नौकरी हो या बिजनेस ये सफलता पाने के लिए अत्याधिक मेहनत करती हैं। लेखन, टेक्नोलॉजी, कलाकार, सर्जन, पुलिस, पत्रकार, न्यायलय, होटल इत्यादि क्षेत्रों में इन्हें जल्दी सफलता मिलने के आसार रहते हैं। ये अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल होती हैं।
ये जल्दी से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाती हैं। लेकिन प्यार के मामले में इन्हें अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। क्योंकि इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि सामने वाला व्यक्ति खुद इनसें अपने प्यार का इजहार कर देता है। ये कम रोमांटिक होती हैं। इन्हें सीरियस रिलेशनशिप पसंद आती है और ये जिस शख्स से प्यार करती हैं उसे खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इनके विवाह की बात करें तो वो 25, 27, 29, 30 और 31 वर्ष में होने के ज्यादा आसार रहते हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने पार्टनर से करती हैं बेदह प्यार, नहीं देती कभी धोखा)
इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है। ये सही समय पर सही निर्णय लेने में माहिर होती हैं। ये काफी एडवेंचरस भी होती हैं।