Aaj Ka Rashifal, Finance Rashifal (Horoscope) Today 7 December 2019: 7 दिसंबर का दिन वैसे तो ज्यादातर राशि वालों के लिए अच्छा है। वीकेंड के लिहाज से भले ही खर्च में इजाफा होगा लेकिन खासतौर पर मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्हें वित्तीय रूप से नुकसान होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज का दिन किन राशि वालों के लिए खुशियां लाएगा और किसको सावधान रहने की जरूरत है…

मेष राशिफल: जमीन-जायदाद में निवेश का मन बना सकते हैं। हालांकि, आज किसी भी निवेश में सतर्क रहें। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। जो परेशानी का कारण हो सकता है।

वृषभ राशिफल: लंबी अवधि के लिए निवेश का विचार कर सकते हैं। व्यापार में फायदे के संकेत हैं। अगर पार्टनरशिप में कोई काम करने जा रहे हैं तो सतर्क रहें। यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दैनिक आय में इजाफा हो सकता है।

मिथुन राशिफल: बढ़े हुए घरेलू खर्च से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस फायदेमंद साबित होगा। आपका वाहन आपकी जेब पर असर डाल सकता है। पिता धन लाभ के आसार हैं।

कर्क राशिफल: आपको किसी साथी से बिजनेस में नुकसान पहुंच सकता है। आज धन का किसी भी तरह से दुरुपयोग न होने दें। किसी बड़ी अचल संपत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार से लाभ मिलेगा।

सिंह राशिफल: बड़ी मात्रा में पैसे का निवेश कर सकते हैं। अगर राशन की दुकान है तो वह अच्छा मुनाफा देगी। परिवारिक खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से पड़ा कर्ज उतार सकते हैं।

कन्या राशिफल: जमीन से जुड़ा काम आर्थिक लाभ दे सकता है। छोटे भाई पर पैसा खर्च हो सकता है। फंसी हुई संपत्ति का निपटारा हो सकता है। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद हो सकती है। धन लाभ के चलते किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशिफल: आप अपने बिजनेस से किसी साथी पर चढ़ा कर्ज उतार सकते हैं। जमीन से संबंधित काम में आज कोई निवेश न करें। दैनिक आर्थिक आय अच्छी रहने वाली है। किसी मित्र के पास फंसा धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल: बिजनेस में कुछ आर्थिक नुकसान होगा। किसी दोस्त को आर्थिक मदद करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में धन खर्च होगा। बच्चों की शिक्षा में धन खर्च होने वाला है।

धनु राशिफल: निजी व्यापार में आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है। लव लाइफ में खर्च बढ़ेगा। जमीन की ख़रीदारी कर सकते हैं। किसी साथी से आर्थिक सहयोग हो सकता है।

मकर राशिफल: कोई बड़ी संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। पिता से आर्थिक लाभ होगा। दैनिक आर्थिक आय की स्थिति सामान्य रहने वाली है। व्यापार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशिफल: जमीन के कागजात के काम में आर्थिक नुकसान होगा। जमीन के काम से आर्थिक लाभ होगा। दैनिक आर्थिक आय की स्थिति अच्छी रहने वाली है। मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ होगा।

मीन राशिफल: आज का दिन किसी भी प्रकार के ऋण के लिए शुभ साबित नहीं होगा। निवेश में पैसा लगाने से बचें। रुपए का लेनदेन नुकसान पहुंचाएगा।