Aaj Ka Panchang (28 March 2021): बड़ी होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन तब किया जाता है जब सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में पूर्णिमा की तिथि व्याप्त हो। भद्रा के समय होलिका पूजा और होलिका दहन नहीं किया जाता है। होलिका दहन के लिए प्रदोष व्यापिनी भद्रा रहित तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है। जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और राहुकाल…
होलिका दहन शुभ मुहूर्त: होलिका दहन 28 मार्च को शाम 06:37 PM से 08:56 PM के बीच किया जा सकता है। भद्रा समय दोपहर 01:00 PM बजे खत्म हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 मार्च को 03:27 AM बजे से होगी और इसकी समाप्ति 29 मार्च 12:17 AM बजे पर होगी।
आज के शुभ समय: अभिजित मुहूर्त 12:02 पी एम से 12:51 पी एम तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:19 पी एम तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त 06:24 पी एम से 06:48 पी एम तक। सायाह्न सन्ध्या 06:37 पी एम से 07:47 पी एम तक। अमृत काल 11:05 ए एम से 12:32 पी एम। निशिता मुहूर्त 06:37 पी एम से 07:47 पी एम तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। अमृत सिद्धि योग 05:36 पी एम से 06:15 ए एम, मार्च 29 तक।
आज के अशुभ समय: राहुकाल 05:04 पी एम से 06:37 पी एम तक। यमगण्ड 12:26 पी एम से 01:59 पी एम तक। गुलिक काल 03:32 पी एम से 05:04 पी एम। दुर्मुहूर्त 04:58 पी एम से 05:47 पी एम। भद्रा 06:16 ए एम से 01:54 पी एम तक।
आज का पंचांग: तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी और हस्त, योग वृद्धि और ध्रुव, करण विष्टि और बव, फाल्गुन महीना शुक्ल पक्ष।

