आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। आज 16 मई 2022 सोमवार का दिन है। वैशाख की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 09:44 AM तक उसके बाद प्रतिपदा है। आज बुद्ध पूर्णिमा भी है। सूर्य मेष राशि पर योग-व्यातीपात , करण-तैतिल और गर वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 16 मई का पंचांग:

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1944 शुभकृत्

विक्रम सम्वत- 2079

आज की तिथि:

 तिथि- पूर्णिमा 09:43 AM तक उसके बाद प्रतिपदा

आज का नक्षत्र- विशाखा 01:18 PM तक उसके बाद अनुराधा

 आज का करण- बालव और कौलव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष 

आज का योग- परिघ

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time):

 सूर्योदय- 5:49 AM

 सूर्यास्त- 6:57 PM

आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign):

चन्द्रमा- 07:54 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे।

 दिन- सोमवार

 माह- वैशाख व्रत-वैशाख पूर्णिमा,बुद्ध पूर्णिमा

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time):

 अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM

 अमृत काल- 11:25 AM से 12:56 PM

 ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 05:02 AM

 विजय मुहूर्त-02:08 PM से 03:02 PM गोधूलि मुहूर्त- 06:23 PM से 06:47 PM

आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga):

सर्वार्थ सिद्धि योग- 01:18 PM से 05:12 AM, May 17

अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM

आज का अशुभ समय( Today Bad Time):

राहु काल- 07:27 AM से 09:06 AM तक
यमगण्ड- 10:14AM से 11:54AM तक

बुद्ध पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त:

वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा सोमवार, 16 मई को है। बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त रविवार, 15 मई को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से लेकर सोमवार, 16 मई को 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

जानिए बुद्ध पूर्णिमा महत्व: 
गौतम बुद्ध के जन्म और मृत्यु के समय को लेकर मतभेद हैं। लेकिन कई इतिहासकारों ने इनका जीवनकाल 563-483 ई.पू. के मध्य माना है। पूरी दुनिया में महात्मा बुद्ध को सत्य की खोज के लिये जाना जाता है। कहा जाता है कि गौतम बुद्ध राजसी ठाठ छोड़कर वर्षों वन में भटकते रहे और उन्होंने कठोर तपस्या कर बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे सत्य का ज्ञान प्राप्त कर लिया। इसके बाद महात्मा बुद्ध ने अपने ज्ञान से पूरी दुनिया में एक नई रोशनी पैदा की। धार्मिक मान्यताओं अनुसार बुद्ध देवता को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा को बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ हिंदू धर्म के लोग भी मनाते हैं। उत्तर भारत में भगवान विष्णु का 9वां अवतार बुद्ध को माना जाता है।

विशेष: आज बुध पूर्णिमा है। वैशाख पूर्णिमा का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।