Aaj Ka Panchang (11 March 2021 ) Mahashivratri: आज शिव की अराधना का बड़ा पर्व महाशिवरात्रि है। इस दिन हिंदू लोग भगवान शिव की विधि विधान पूजा करते हैं। व्रत रख रात भर जागरण करते हैं। हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। जानिए पंचांग से शिव की पूजा के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य जानकारी…

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त: इस साल महाशिवरात्रि बृहस्पतिवार 11 मार्च को पड़ी है। चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 02:39 PM और इसकी समाप्ति 03:02 PM पर होगी। पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 12:06 से 12:55 तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 48 मिनट की है। पूजा का समापन इस अवधि में करना काफी फलदायी रहेगा। ये तो बात थी सबसे शुभ मुहूर्त की अब देखिए अन्य शुभ मुहूर्त…

रात्रि प्रथम प्रहर की पूजा का समय शाम 06:27 से रात 09:29 बजे तक।
रात्रि द्वितीय प्रहर की पूजा का समय रात 09:29 बजे से देर रात 12:31 बजे तक।
रात्रि तृतीय की प्रहर पूजा का समय देर रात 12:31 बजे से 03:32 बजे तक।
रात्रि चतुर्थ प्रहर की पूजा का समय रात 03:32 बजे से 12 तारीख की सुबह 06:34 बजे तक।
शिवरात्रि व्रत का पारण समय – 12 मार्च को सुबह 06:34 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक।

आज के शुभ मुहूर्त: अमृत काल शाम 11:03 AM से 12:42 PM तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:17 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:15 PM से 06:39 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:27 PM से 07:40 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त रात 12:06 से 12:55 कर रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:08 बजे से 12:55 बजे तक।

अशुभ समय: राहुकाल 02:40 PM से 03:29 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 09:33 AM से 11:02 AM तक है। यमगण्ड 06:35 AM से 08:04 AM तक। दुर्मुहूर्त 10:33 AM से 11:20 AM तक। अगला दुर्मुहूर्त 03:17 PM से 04:05 PM तक। भद्रा 02:39 PM से 02:48 AM मार्च 12 तक रहेगा। पंचक 09:21 AM से 06:34 AM मार्च 12 तक।

पंचांग तिथि: दोपहर 02:39 PM बजे तक त्रयोदशी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र धनिष्ठा, योग शिव रात साढ़े नौ बजे के बाद सिद्ध। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष।