शनि देव को तीनों लोकों का कर्मफल दाता माना जाता है। पुराणों के अनुसार शनि हर व्यक्ति को उसके अच्छे कार्यों के आधार पर फल देता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान सूर्य ने उन्हें अपने पुत्र के रूप में अस्वीकार कर दिया था क्योंकि उनका रंग काला था, इसलिए पिता और पुत्र को विरोधी के रूप में देखा जाता है। शनिदेव, यमराज और यमुना के भाई हैं।
वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह के गोचर के दौरान एक निश्चित समय होता है। ज्योतिष अनुसार व्यक्ति के जीवन, राष्ट्र और दुनिया पर ग्रहों के गोचर का प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है। शनि पिछले माह जुलाई में वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश किए थे है और 23 अक्टूबर 2022 तक इसी वक्री अवस्था में रहेंगे। 23 अक्टूबर को शनि देव सीधी चाल चलने जा रहे हैं और इसी दिन धनतेरस भी है। इसलिए इस बार धनतेरस पर लाभ की दृष्टि से बहुत ही खास माना जा रहा है। जहां कुछ राशियों के ऊपर शनि देव बहुत मेहरबान होंगे लेकिन कुछ लोगों के ऊपर इनकी टेढ़ी नजर भी होगी-
वृषभ राशि : शनि देव के मार्गी होने से वृष राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपके पिता के साथ आपके संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं। आपको उनकी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा। इस दौरान पिता को कुछ शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। किसी कारणवश आप अपने पारिवारिक जीवन से कुछ दूरी भी बना सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
मिथुन राशि : शनि के गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। आपको कई चीजों में असफलता मिल सकती है। इस वजह से आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। इस गोचर का प्रभाव आपके छोटे भाई-बहनों पर भी पड़ेगा, जिससे उन्हें भी कष्ट उठाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी आपको सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो आपको धन हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष की ओर से बनाएं वरना उनसे भी तनाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को कोई गंभीर बीमारी होने की संभावना है।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को शनि देव की राह के कारण मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस गोचर के कारण आपके वैवाहिक जीवन में भी तनाव आने की संभावना है। हालांकि कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतर रहने की उम्मीद है। व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं लेकीन पार्टनर के साथ कुछ विवाद हो सकता है।