Shani Rashi Parivartan 2022: शनि का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक डर सा आ जाता है। अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि शनि देव सिर्फ बुरे फल ही देते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। ज्योतिष की मानें तो शनि कर्मफल दाता हैं जो व्यक्ति के अच्छे कर्म के अच्छे फल देते हैं और बुरे कर्म के बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। शनि एक साथ 5 राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं। शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी पर शनि साढ़े साती तो किसी पर शनि ढैय्या शुरू होती है। जानिए शनि का राशि परिवर्तन कब है और कौन सी राशियां शनि की दशा से मुक्त रहेंगी।
ज्योतिष अनुसार शनि ग्रह: शनि सूर्य देव और देवी छाया के पुत्र हैं। इनकी बहन यमि और भाई यम हैं। पश्चिम दिशा पर इनका अधिकार रहता है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। तुला में उच्च स्थिति और मेष में नीच स्थिति में रहते हैं। पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर शनिदेव का आधिपत्य रहता है। शनि ग्रह का गोचर हर ढाई साल में होता है। यदि कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति रंक से राजा तक बन सकता है वहीं अगर शनि ग्रह पीड़ित है तो राजा को रंक बनने में भी समय नहीं लगते। मान्यता है कि अच्छे कर्म वाले लोगों को शनि परेशान नहीं करते।
शनि राशि परिवर्तन: शनि 29 अप्रैल 2022 में मकर राशि छोड़ कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। कुंभ भी शनि देव के स्वामित्व वाली ही राशि है। शनि के राशि परिवर्तन से धनु वाले शनि साढ़े साती से मुक्त हो जायेंगे वहीं मीन वालों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मकर और कुंभ वालों पर भी इसका प्रभाव रहेगा। शनि ढैय्या की बात करें तो मिथुन और तुला वाले जातक इससे मुक्त हो जायेंगे जबकि कर्क और वृश्चिक वालों पर ये शुरू हो जाएगी। लेकिन 2022 में ही 12 जुलाई को शनि अपनी वक्री चाल चलते हुए एक बार फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की इस चाल से जो राशियां शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से मुक्त थीं वो फिर से शनि की चपेट में आ जायेंगी। (यह भी पढ़ें- भाग्यशाली मानी जाती हैं इन 3 राशियों की लड़कियां, मान्यतानुसार शादी के बाद चमक जाती है पति की किस्मत)
इन राशियों पर नहीं पड़ेगी शनि की क्रूर दृष्टि: इस तरह से देखा जाए तो कुल मिलाकर शनि के राशि परिवर्तन से साल 2022 में 5 नहीं बल्कि 8 राशियां प्रभावित होंगी। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और कन्या वालों पर शनि की क्रूर दृष्टि नहीं पड़ेगी। ये 4 राशियां 29 मार्च 2025 तक शनि की साढ़े साती या फिर शनि ढैय्या से पूरी तरह मुक्त रहेंगी। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 4 राशि के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां)

