Indonesia Hindu Temple: इंडोनेशिया अपनी खूबसूरती के कारण ज्यादातर लोगों की फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है। यहां कि लगभग आबादी मुस्लिमों की है लेकिन यहां फिर भी हिंदू संस्कृति की छाप देखने को मिलती है। यहां हिंदुओं के कई प्रसिद्ध मंदिर भी हैं। यहां के जावा द्वीप पर एक ऐसा मंदिर स्थित है जहां कई सालों पुराना शिवलिंग है। जानकारी अनुसार यहां शिवलिंग स्फटिक से बना है जिसके अंदर मौजूद तरल द्रव्य को स्थानीय लोग अमृत मानते हैं। हालंकि इस बात की वैज्ञानिक कोई पुष्टि नहीं करते हैं। देखिए इंडोनेशिया के अन्य प्रसिद्ध और खूबसूरत हिंदू मंदिर..
तनह लोट मंदिर, बाली: ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बाली घूमने जाने वाले पर्यटक इस मंदिर के दर्शन करना नहीं भूलते। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी के आस-पास हुआ था। अपनी खूबसूरती के कारण ये मंदिर इंडोनेशिया के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सूची में आता है।
पुरा बेसकिह मंदिर: इस मंदिर को 1995 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। ये मंदिर बेहद ही पुराना है जहां हिंदू देवी-देवताओं की कई प्रतिमाएं हैं। इस खूबसूरत मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।
पुरा तमन सरस्वती मंदिर: ये मंदिर ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है। इस मंदिर में बना सुंदर कुंड यहां का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इस मंदिर में हर रोज संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यहां भी देवी सरस्वती की पूजा संगीत और ज्ञान की देवी के रूप में होती है।
सिंघसरी शिव मंदिर: माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना 13वीं शताब्दी के करीब हुई थी। यहां भगवान शिव का अलौकिक रूप देखने को मिलता है। इस मंदिर में भगवान शिव के त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं।
प्रम्बानन मंदिर: ये मंदिर भगवान विष्णु, शिव और ब्रह्माजी को समर्पित है। इस मंदिर को भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। यहां त्रिदेवों के साथ उनके वाहनों के लिए भी अलग से मंदिर बना हुआ है।
