Panchang Horoscope Today, 29 July 2019: हर दिन कुछ न कुछ नया लेकर आता है। और ऐसा कोई दिन नहीं होता है जिस दिन इस संसार में कोई घटना नहीं घटी है। क्योंकि ये संसार इतना बड़ा है कि हर दिन यहां कुछ न कुछ होता रहता है। कई लोगों की सुबह की शुरुआत ही आज के दिन के बारे में जानने से होती है। जैसे कि आज क्या खास है और आज का दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त है। हिंदू धर्म में कई लोग सुबह-सुबह पंचांग पढ़ना पसंद करते हैं क्योंकि इसकी सहायता से आपको अपने दिन भर के शुभ और अशुभ दोनों ही समय की जानकारी हो जाती है। जिससे आप अपने कार्यों को उसी हिसाब से करते हैं। यहां जानिए 29 जुलाई का पंचांग और इतिहास…
29 जुलाई का इतिहास: बाघों की घटती संख्या के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आज के दिन ही अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 1748 में आज ही भारत पहुंची थी। आज के ही दिन भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना 1876 में की गई। ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर 1949 में 29 जुलाई से ही प्रसारण शुरू हुआ था। इसके अलावा आज के ही दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
आज का पंचांग: 29 जुलाई 2019, सोमवार
सूर्योदय- 5:44 am
सूर्यास्त- 7:10 pm
अयन- दक्षिणायन माह- सावन<br />तिथि- कृष्ण पक्ष द्वादशी- जुलाई 28 06:49 AM- जुलाई 29 05:09 PM
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी- जुलाई 29 05:09 AM- जुलाई 30 02:49 PM
नक्षत्र- मृगशिर्षा- जुलाई 28 07:18 PM- जुलाई 29 06:22 PM
आर्द्रा- जुलाई 29 06:22 PM – जुलाई 30 04:47 PM
शुभ काल: ब्रह्म मुहूर्त — 04:08 AM – 04:56 AM
1.अभिजीत मुहूर्त — 12:00 PM – 12:54 PM
2.अमृत काल — 29 जुलाई 10:14 AM – 11:46 AM
अशुभ काल:
राहू- 07:25 AM – 09:06 AM
यम गण्ड- 10:46 AM – 12:27 PM
कुलिक- 02:08 PM – 03:48 PM
दुर्मुहूर्त- 12:54 PM – 01:47 PM
03:35 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम्- 02:13 AM – 03:43 AM
सूर्या राशि- कर्क
चंद्र राशि- जुलाई 29 06:55 AM तक वृषभ में उसके बाद मिथुन में