28 August 2019 Panchang, pradosh vrat and Masik Shivratri Vrat in August 2019: अगस्त यानी आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्री एक साथ हैं। इसलिए ये दिन काफी खास रहने वाला है। आज व्रत रखने से दो व्रतों का फल एक साथ प्राप्त होगा। हर महीने के प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। तो वहीं मासिक शिवरात्री शिव और शक्ति के अभिसरण का विशेष पर्व है। हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। 28 अगस्त 2019 मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11.28 बजे से 12.14 बजे तक का रहेगा।
व्रत विधि: प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि<strong> व्रत करने वाले व्यक्ति को इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। स्नानादि के बाद पूजा की तैयारी शुरू कर दें। उसके बाद घर के मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा के सामने बैठकर व्रत करने का संकल्प लें। इस व्रत में शाम के समय भोजन ग्रहण किया जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करें और दिन भर उपवास रखें। पूजा में बेल पत्र, धतुरा, फूल, मिठाई, फल आदि का उपयोग करें। इसके बाद शाम के समय एक बार फिर से स्नान कर महादेव की पूजा-अर्चना करें। ध्यान रखें कि पूजा में उतर-पूर्व दिशा की तरफ मुख करके ही बैठे। साथ ही पूजन में भगवान शिव के मंत्र ‘ऊँ नम: शिवाय’ का जाप करते हुए शिव को जल चढ़ाएं।
आज का पंचांग (28 August 2019 Panchang): आज दिन बुधवार तारीख 28 अगस्त 2019 है।
सूर्योदय : 06:26
सूर्यास्त : 18:53
चन्द्रोदय : 28:55
चन्द्रास्त : 17:23
शक सम्वत : 1941 विकारी
विक्रम सम्वत : 2076 परिधावी
गुजराती सम्वत : 2075
अमांत महीना : श्रावण
पूर्णिमांत महीना : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : त्रयोदशी – 23:२8 तक
नक्षत्र : पुष्य – 22:56 तक
योग : वरीयान् – 26:28 तक
प्रथम करण : गर – 13:06 तक
द्वितीय करण : वणिज – 23:28 तक
सूर्य राशि : सिंह
चन्द्र राशि : कर्क
शुभ मुहूर्त:
अमृत काल : 17:09 – 18:35
विजय मुहूर्त : 02:29 पी एम से 03:20 पी एम
गोधूलि मुहूर्त : 06:31 पी एम से 06:55 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 06:44 पी एम से 07:52 पी एम
निशिता मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:45 ए एम (29 अगस्त)
अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल : 12:40 – 14:13
गुलिक काल : 11:06 – 12:40
यमगण्ड : 07:59 – 09:33
दुर्मुहूर्त : 12:15 – 13:05
वर्ज्य : 08:28 – 09:55
भद्रा 11:28 पी एम से 06:01 , अगस्त 29
गण्ड मूल 10:56 पी एम से 06:01 ए एम, अगस्त 29