Numerology 2022 Horoscope: अंक ज्योतिष अनुसार आप किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं। साल 2022 की बात करें तो ये साल कई जन्म तारीख वाले लोगों के लिए खास होने वाला है। 2022 के अंकों का कुल योग 6 होगा। नंबर 6 शुक्र ग्रह का अंक माना जाता है। जो एक शुभ अंक है। जिन लोगों का मूलांक 6 है उनके लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इसके अलावा साल 2022 में 2 का अंक तीन बार आ रहा है इसलिए नया साल मूलांक 2 के लोगों के लिए भी विशेष रहेगा।

मूलांक 1: जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नया साल काफी खास होने वाला है। खासकर नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आएंगे तो जरूर लेकिन आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। इस साल आप प्रचुर मात्रा में धन कमाएंगे। साल के मध्य का समय आपके लिए काफी शानदार रहेगा। आप इस साल अच्छा बैंक बैलेंस बना पाएंगे।

मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नया साल काफी अच्छा साबित होगा। नौकरी में कई अवसर प्राप्त होंगे। आप हर चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ेंगे। इस साल धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी तो जरूर लेकिन आप अपनी समझदारी से सभी का निपटारा कर पाने में सफल रहेंगे। बजट के हिसाब से चलेंगे तो धन का संचय भी कर सकेंगे। (यह भी पढ़ें- Shani Dhaiya: कर्क और वृश्चिक वालों पर कब से कब तक रहेगी शनि ढैय्या, जानिए)

मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नया साल काफी शुभ साबित होगा। करियर में तरक्की के जबरदस्त आसार रहेंगे। परिवार वालों का इस साल खूब साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विवाहित जातकों के लिए भी ये साल अच्छा है। साल के शुरुआत में नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। इस साल आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। (यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियां परफेक्ट जीवनसाथी होती हैं साबित, पति के दिल पर करती हैं राज)