Horoscope 2022: नये साल का स्वागत करने में अब अधिक समय शेष नहीं बचा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये साल काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस साल कई बड़े ग्रहों का लंबे समय बाद राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 2022 में ढाई साल बाद शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं तो डेढ़ साल में अपनी राशि बदलने वाला राहु ग्रह भी इसी साल अपनी राशि बदलेगा। इसके अलावा गुरु का राशि परिवर्तन भी 2022 में ही होगा। जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से किन 4 राशि वालों के लिए ये साल सबसे लकी साबित हो सकता है.

वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए नया साल सबसे लकी साबित होगा। करियर में अच्छी खासी तरक्की हासिल कर पायेंगे। इस साल धन लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। नौकरी हो या बिजनेस हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। एक से अधिक माध्यमों से पैसा कमाने में आप सफल रहेंगे।

सिंह राशि: नया साल इस राशि वालों के लिए भी काफी शुभ रहने वाला है। हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में उन्नति मिलेगी। ऑफिस में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए 2022 बेहद ही खास रहने वाला है। आपके सभी सपने पूरे होंगे। हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। लव लाइफ के लिए भी ये साल शानदार साबित होगा। (यह भी पढ़ें- Pisces Finance Horoscope 2022: मीन राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए)

मकर राशि: इस राशि वालों के लिए भी नया साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए काम की शुरुआत भी इस साल कर सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। पैसों की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे।