Love Rashifal 2022: मेष: आपकी लव लाइफ के लिए नया साल शानदार साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। अगर आप सिंगल है तो आपको अपना संगी मिल सकता है। प्रोफेशन लाइफ को बेहतर बनाने में आपको अपने लवमेट का पूरा साथ मिलेगा। शादीशुदा जातकों के बीच का रिश्ता भी और मजबूत होगा। किसी तरह का कोई तनाव नहीं रहेगा। जो जातक शादी करनी की सोच रहे हैं नये साल में उनकी शादी हो सकती है।

धनु राशि: प्रेम जीवन के लिए ये साल अच्छा दिखाई दे रहा है। लड़ाई झगड़े होंगे तो जरूर लेकिन आप जल्दी उनका निपटारा भी कर लेंगे। जो जातक लव रिलेशन में हैं वो अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। आप अपने प्रेमी को खुश रखनी की हर संभव कोशिश करेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा है। जिन जातकों की शादी की बात चल रही है उन्हें अच्छा पार्टनर मिल सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वालों की लव लाइफ के लिए भी ये साल शानदार है। जो जातक अभी लव रिलेशन में नहीं हैं उनके जीवन में कोई खास आ सकता है। इस साल इस राशि के विवाह योग्य कई जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रेम में पड़े जातकों के लिए 2022 में मई से जुलाई तक का समय अति शुभ फलदायक है। प्रेमी से शादी करने सोच सकते हैं। प्रेमी जातकों के बीच प्रेम और समर्पण बना रहेगा। लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस साल आप अपने परिवार वालों से अपने संगी को मिला सकते हैं। (यह भी पढ़ें- December Rashifal 2021: साल के आखिरी महीने में इन 3 राशि वालों को करियर में सफलता मिलने की उम्मीद, बढ़ सकती है इनकम)

कुंभ राशि: इस साल आप अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अधिक प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे आपके प्रेम रिश्ते में और भी अधिक मजबूती आने लगेगी। प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए भी ये साल अच्छा रहेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी। इस राशि के लोगों को जरूरी कार्यों में लवमेट का पूरा साथ मिलेगा। (यह भी पढ़ें- शनि के वक्री होने से शनि साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां, रहें सतर्क)