2020 विवाह मुहूर्त (Wedding Muhurat): शादी ब्याह के मुहूर्तों पर 16 दिसंबर से रोक लग जायेगी। क्योंकि सूर्य के धनु में जाते ही सभी मांगलिक कार्य बंद कर दिये जाते हैं। जिसका पुन: प्रारंभ मकर संक्रांति के अगले दिन से किया जाता है। इस एक महीने को खलमास या मलमास कहा जाता है। शादी ब्याह के लिए सूर्य का मजबूत होना जरूरी होता है। लेकिन सूर्य धनु और मीन राशि में जाते ही कमजोर हो जाता है। जिस दौरान शादी और अन्य मांगलिक कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। जानिए नए साल यानी 2020 में जनवरी माह में किन तारीखों को ब्याह के शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं।
जनवरी शुभ विवाह मुहूर्त (January 2020 Vivah Shubh Muhurat):
– 15 जनवरी 2020, बुधवार, सुबह 07:15 ए एम से रात 09:14 पी एम तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, तिथि: पञ्चमी और षष्ठी।
– 16 जनवरी 2020, बृहस्पतिवार, रात 08:32 पी एम से 02:31 ए एम, जनवरी 17 तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: सप्तमी।
– 17 जनवरी 2020, शुक्रवार, रात 1:13 ए एम से जनवरी 18 सुबह 07:15 ए एम तक। नक्षत्र: स्वाती, तिथि: अष्टमी और नवमी।
– 18 जनवरी 2020, शुनिवार, सुबह 07:15 ए एम से दोपहर 12:26 पी एम तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: नवमी।
– 20 जनवरी 2020, सुबह 07:59 ए एम से 11:30 पी एम तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: एकादशी</p>
– 29 जनवरी 2020, बुधवार, दोपहर 12:14 पी एम से 07:11 ए एम, जनवरी 30 तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद,
तिथि: पञ्चमी
– 30 जनवरी 2020, बृहस्पतिवार, सुबह 07:11 ए एम से 07:10 ए एम, जनवरी 31 तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद और रेवती, तिथि: पञ्चमी और षष्ठी
– 31 जनवरी 2020, शुक्रवार, सुबह 07:10 ए एम से 11:26 ए एम तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: षष्ठी
2020 Wedding Muhurat: साल 2020 में जनवरी से दिसंबर तक के सभी विवाह मुहूर्त जानने के लिए यहां क्लिक करें
विवाह हेतु श्रेष्ठ नक्षत्र: शास्त्रानुसार विवाह के लिए रोहिणी, तीनों उत्तरा, मूल, रेवती, स्वाति, मघा, अनुराधा, हस्त, चित्रा, श्रवण, धनिष्ठा, मृगशिरा व अश्विनी नक्षत्र श्रेष्ठ माने गए हैं।
विवाह हेतु वर्जित नक्षत्र: ज्योतिष अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं। जिनमें पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है और ये अत्यंत ही शुभ होता है लेकिन शादी ब्याह के लिए ‘पुष्य’ नक्षत्र को शुभ नहीं माना गया है। अत: विवाह के लिए ‘पुष्य’ नक्षत्र वर्जित है। इसके साथ ही ‘पूर्वा फाल्गुनी’ नक्षत्र में भी विवाह करना उचित नहीं माना जाता है।

