Horoscope 2020, 1 January To 31 December 2020 Rashifal: ज्योतिष अनुसार राहु को एक क्रूर ग्रह माना गया है। अगर कुंडली में इस ग्रह की स्थिति कमजोर है तो आपको इसके बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे। लेकिन अगर राहु आपकी कुंडली में मजबूत स्थान पर विराजमान है तो ये आप पर धन की वर्षा करने के साथ जीवन में खूब तरक्की दिला सकता है। साल 2020 में 23 सितंबर को राहु मिथुन से वृषभ राशि में गोचर करने लगेंगे। जानिए आपके ऊपर राहु के इस राशि गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है…

मेष- राहु का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा जो आपके लिए शुभ संकेत है। राहु की कृपा से आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने के आसार हैं। लेकिन वैवाहिक जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अपने रिश्ते को लेकर भ्रम में पड़ सकते हैं।

वृषभ- आपकी राशि से राहु का गोचर धन भाव में हो रहा है। आपको साल 2020 में धन संबंधी मामलों को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। वाणी पर विशेष रूप से संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से वाद विवाद हो सकता है। सितंबर में राहु आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपके घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन- राहु के प्रभाव से साल 2020 आपके लिए परेशानियों भरा रह सकता है। आपसे कोई व्यक्ति धोखाधड़ी कर सकता है। काम का भार अधिक रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सितंबर और अक्टूबर का महीना आपके लिए शुभ है।

कर्क- आपके बारहवें भाव में राहु का गोचर कष्ट लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं। लेकिन विदेश जाने के शुभ योग बनेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सितंबर से राहु का गोचर होने से आपको हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

सिंह- 2020 की शुरुआत आपके लिए अच्छी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शादी शुदा लोगों की लाइफ थोड़ी तनाव पूर्ण रहने के आसार हैं। साल के बीच में किसी मांगलिक कार्य के होने के आसार हैं।

कन्या- दशम भाव में राहु का गोचर हो रखा है जो आपके लिए नई परेशानियां खड़ी कर सकता है। किसी भी काम को करने से पहले सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

तुला- नवम भाव में राहु का गोचर आपके लिए ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। लेकिन सितंबर में राहु का राशि परिवर्तन होने के बाद से आपके लिए शुभ समय शुरू हो जायेगा।

वृश्चिक- साल 2020 में राहु अष्टम भाव में रहेगा जो आपको सफलता दिलाने में सहायता करेगा। शरीर से आप काफी फिट रहेंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। हालांकि बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आने वाला साल उतना अच्छा नहीं रहेगा।

धनु- धोखा मिल सकता है किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में कोई करीबी धोखा दे सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में कोई तीसरा व्यक्ति आ सकता है। सितंबर में राहु का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा।

मकर- साल 2020 की शुरुआत से लेकर सितंबर तक राहु आपके राशि से छठे भाव में रहेंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने का संकेत दे रहे हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सितंबर के बाद पंचम भाव में राहु का गोचर आपके लिए मुश्किलें उत्पन्न कर सकता है। संतान की तरफ से कष्ट मिलने के आसार रहेंगे।

कुंभ- साल 2020 में राहु के प्रभाव से आपकी अपने परिजनों से लड़ाई हो सकती है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। जरूरत से ज्यादा खर्चे होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए साल के अंतिम महीने शुभ साबित होंगे।

मीन- आपकी राशि से चतुर्थ भाव में राहु का गोचर बना हुआ है। जो आपके जीवन में परेशानियों का संकेत दे रहा है। इस साल खर्चों में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।