साल 2020 का आगमन होने जा रहा है। हर किसी को ये जानने की उत्सुक्ता है कि आखिर उनके लिए आने वाला वर्ष कैसा रहेगा। आपको बता दें कि नए साल में बहुत से ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। खासकर शनि ग्रह 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जायेगा और 2020 के सितंबर में राहु का भी राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए साल 2020 5 राशि वालों के लिए लकी साबित हो सकता है। जानिए कौन सी वो राशियां हैं…

मकर राशि- हालांकि मकर राशि में शनि का प्रवेश होने वाला है। लेकिन इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी मंगलकारी साबित होगा। इस दौरान लंबे समय से रूके हुए कार्य आपके पूरे होंगे। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ में माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह होने के आसार हैं। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। घर में कोई नया सदस्य शामिल हो सकता है। शिक्षा के लिहाज से भी आने वाला साल काफी लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशि- करियर के क्षेत्र में मिलेगी जबरदस्त सफलता। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जनवरी से लेकर मार्च तक का समय आपकी लव लाइफ के लिए भी काफी बेहतर साबित हो सकता है। विवाह के योग भी बन रहे हैं। लेकिन अप्रैल और मई में लव लाइफ में चिंता बढ़ सकती हैं। पति पत्नी के बीच में वैचारिक मतभेद होने के आसार हैं। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि- इन राशि वालों की लव लाइफ के लिए साल 2020 काफी शुभ रहने वाला है। माता-पिता आपके प्रेम विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। नए साल में बृहस्पति और शनि आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे। नया साल आपके लिए प्यार और पैसा दोनों लेकर आयेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि- साल 2020 की शुरुआत के दो महीने आपको करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। विदेश से जॉब का ऑफर आने की संभावना है। आपके लिए मई और जून का महीना काफी लकी साबित हो सकता है। इस दौरान घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती है।

धनु राशि- नया साल नई उम्मीदें लेकर आयेगा। करियर में मेहनत रंग लायेगी। नौकरी के अच्छे ऑफर मिलेंगे। नए काम की शुरुआत की जा सकती है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ मिलेगा। साल 2020 में फरवरी से लेकर सितंबर तक का समय आपके लिए काफी लकी साबित होगा।

अन्य राशियां- साल 2020 मेष राशि वालों के लिए मिला जुला रहने के आसार हैं। कभी लाभ तो कभी नुकसान की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा मिथुन, कर्क, वृश्चिक वालों की आर्थिक स्थिति के लिए नव वर्ष सामान्य रहेगा। लव लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। तो वहीं तुला, कुंभ और मीन राशि वालों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा। यात्राएं काफी करनी पड़ेंगी। चोट लगने के आसार हैं। वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत है।