Numerology Number 4 Rashifal/Horoscope: मूलांक 4 पर राहु का स्वामित्व है। 2020 को जोड़कर भी (2+0+2+0 = 4) 4 आयेगा। इस लिहाज से साल 2020 पर राहु का प्रभाव रहने वाला है। राहु को राजनीति और जोड़ तोड़ करने वाला ग्रह माना जाता है। अंक ज्योतिष अनुसार आपके लिए यह साल सामान्य रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा। इस साल कई नए रिश्ते आप बना सकते हैं। नौकरी और व्यापार में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका नया साल…

साल की शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मांगलिक कार्यों में धन जरूरत से ज्यादा खर्च होने से आप परेशान रहेंगे। मित्रों से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। लेकिन साल के मध्य यानी जून से सितंबर तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके रूके हुए कार्य बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है।

लव मैरिज करने वाले जातकों के लिए नया साल उत्तम साबित होगा। परिवार वालों के सहयोग से आपके सारे काम बनेंगे। मार्च से अप्रैल के बीच का समय आपकी सेहत के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। अचानक से किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। बेहतर होगा पहले ही सतर्कता बरतें। बच्चों को फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बना रहेगा।

तुला राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बॉस के साथ संबंध मजबूत होने से आपको लाभ मिलेगा। छोटे भाई बहनों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में वाद विवाद होते रहेंगे। लेकिन आप समझदारी के साथ इन विवादों का निपटारा कर पाने में सक्षम में रहेंगे।

सितंबर में अचानक से आपके जीवन में परिवर्तन आ सकता है। किसी फैसले के कारण आपके कष्ट बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी व्यक्ति की अचनाक से तबीयत खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बेफजूल की यात्राओं में धन और समय खर्च होगा। दुर्घटना के प्रबल योग हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।