Numerology Number 1 Rashifal/Horoscope:: नये साल का आगमन होने जा रहा है। इसके साथ हर किसी को नई उम्मीदें भी रहती हैं कि उनका आने वाला साल कैसा होगा। अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 1 वालों के लिए नया साल काफी खुशनुमा साबित होगा। किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। साल की शुरुआत में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक का अंक सूर्य ग्रह का सूचक होता है। इस साल सूर्य शनि और केतु के साथ है, जो आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है।

साल की शुरुआत जोश के साथ होगी। लेकिन शुरुआत के महीने निकल जाने के बाद अचानक से परेशानियां खड़ी होने लगेंगी। 14 अप्रैल से स्थिति में सुधार आने की संभावना है। सितंबर तक आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। रूके हुये कार्य इस दौरान पूरे होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। पदोन्नति के आसार रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो ये साल आपको कुछ बड़ी उपलब्धि दे सकता है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होने की संभावना है।

प्रेम के लिहाज से देखा जाये तो नया साल आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नए लव रिलेशन बनने के आसार हैं। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। लेकिन वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। धैर्य से काम लेना होगा। काम के चलते लव पार्टनर से दूरी बढ़ेगी। जिसका आपकी लव लाइफ पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

नये साल में सेहत का खास ध्यान रखना होगा। मौसम के परिवर्तन का आपकी सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से चोट लगने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों को खेल-खेल में गंभीर चोट लग सकती है।

इस साल आपके लिए 2, 4, 7, 16 तारीखों को जन्में लोग भाग्यशाली रहेंगे। इसी के साथ शुभ रंग पीला, सुनहरा और सफेद है। अपने करियर में उन्नति के लिए आपको सूर्य देव की अराधना करनी चाहिए। रविवार और सोमवार का दिन आपके लिए लकी रहेगा।