1 January 2020: साल 2020 की शुरुआत होने में अब कुछ ही समय शेष है। नया साल हर किसी के लिए उम्मीदों से भरा होता है। ज्यादातर लोग अपने नव वर्ष की शुरुआत विशेष पूजा पाठ के साथ करते हैं। घर या मंदिरों पर अपने ईष्ट देव की अराधना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि साल के पहले दिन सभी अच्छी और सकारात्मक चीजें करनी चाहिए क्योंकि फिर पूरे साल आप इन्हीं चीजों को दोहराते हैं। जानिए सौभाग्य में वृद्धि के लिए नये साल की पहली तारीख को क्या करें…
कहा जाता है कि राशि अनुसार देवता की पूजा करने से परेशानियां दूर होने के साथ-साथ ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है। मान्यता अनुसार अपनी जन्म तारीख और राशि के स्वामी गृह की पूजा करने से मनचाही सफलता हासिल होती है।
मेष- इस राशि का स्वामी गृह मंगल है। इसलिए इस राशि के जातकों को नए साल की शुरुआत भगवान शिव की पूजा करके करनी चाहिए।
वृष- शुक्र आपकी राशि का स्वामी है। ये ग्रह वैभता का प्रतीक होता है। इस ग्रह को मजबूत करने के लिए आप नव वर्ष की शुरुआत माता लक्ष्मी की पूजा करके कर सकते हैं।
मिथुन- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और बुध के देवता श्रीमननारायण माने जाते हैं। इसलिए आपको अच्छे भाग्य के लिए श्रीमननारायण की पूजा करनी चाहिए।
कर्क- इस राशि के मालिक चंद्रमा है और देवी गौरी चंद्रमा की देवी हैं। अगर आप अपने नए साल की शुरुआत माता गौरी की पूजा करके करेंगे तो आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो जायेगी।
सिंह- इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और देवता शिव हैं। अगर आप अपने किसी भी काम या फिर नए साल की शुरुआत शिवजी की अराधना से करेंगे तो आपको अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी।
कन्या- आपकी राशि का ग्रह बुध है और भगवान श्रीमननारायण बुध ग्रह के स्वामी माने जाते हैं। इसलिए आपको अपने सौभाग्य में वृद्धि के लिए नए साल के पहले दिन श्रीमननारायण का ध्यान करना चाहिए।
तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र और शुक्र ग्रह की स्वामी देवी लक्ष्मी है। अगर आप देवी लक्ष्मी की पूजा करेंगे तो आपको धन धान्य की कभी कमी नहीं होगी।
वृश्चिक- आपकी राशि का मालिक ग्रह मंगल है। मंगल को मजबूत करने और नए साल को उन्नत बनाने के लिए आपको शिव की अराधना करनी चाहिए।
धनु- इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। देवगुरु बृहस्पति के स्वामी श्री दक्षिणामूर्ती हैं जिन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। इनकी पूजा से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है।
2020 Horoscope: नया साल इन 5 राशि वालों के लिए रहने वाला है लकी, करियर में होगी जबरदस्त उन्नति
मकर- इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। शनि देव भगवान शिव की पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव की उपासना करें।
कुंभ- इस राशि के स्वामी भी भगवान शनि देव हैं। आपके लिए भगवान शिव और श्री कृष्ण की उपासना करना सबसे लाभकारी साबित होगा।
Solar Eclipse 2019: दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, बढ़ेंगे कष्ट, जानिये उपाय
मीन- इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। वृहस्पति के स्वामी “श्री दक्षिणमूर्ती” हैं इसलिए मीन राशि वालों को “श्री दक्षिणमूर्ती” की पूजा अर्चना करनी चाहिए। भगवान गणेश की पूजा से भी आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं।
