Aaj Ka Panchang 05 June 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन कई जगह वट पूर्णिमा व्रत भी रखा जाता है। साथ ही आज रात 11.16 बजे के करीब चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में भी दिखाई देगा। संत कबीरदास की जयन्ती भी आज के दिन ही मनाई जाती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जानिए पंचांग से चंद्र ग्रहण और वट पूर्णिमा व्रत की पूजा का सटीक समय…
उपच्छाया चंद्र ग्रहण 2020 (Lunar Eclipse/Chandra Grahan Time Today):
उपच्छाया से पहला स्पर्श – 11:16 PM (5 जून)
परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 12:54 AM (6 जून)
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 02:32 AM (6 जून)
उपच्छाया की अवधि – 03 घण्टे 15 मिनट
सूतक काल मान्य नहीं
वट सावित्री पूर्णिमा मूहूर्त (Vat Purnima Vrat Puja Time):
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – जून 05, 2020 को 03:15 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – जून 06, 2020 को 12:41 ए एम बजे
सुबह से लेकर शाम तक में किसी भी समय आप वट पूर्णिमा व्रत की पूजा कर सकते हैं।
शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:30 AM से 12:24 PM तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 05:11 AM से 04:44 PM तक रहेगा। अमृत काल 07:09 AM से 08:37 AM तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:12 PM से 03:06 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:29 PM से 06:53 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:42 PM से 07:45 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:36 PM से 12:18 AM 6 जून तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 10:15 AM से 11:57 AM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 06:53 AM से 08:34 AM तक है। यमगण्ड 03:19 PM से 05:01 PM तक। पहला दुर्मुहूर्त 07:53 AM से 08:47 AM तक दूसरा दुर्मुहूर्त 12:54 PM से 01:18 PM तक। वर्ज्य 09:58 PM से 11:28 PM तक रहेगा। भद्रा 05:11 AM से 01:56 PM तक रहेगा। गण्ड मूल 04:44 PM से 05:11 AM 6 जून तक रहेगा। विंछुड़ो पूरे दिन।
