तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक पत्नी ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर अपने पति की जान ले ली। दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था। फिलहाल आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की पहले भी दो शादियां हो चुकी थीं। जिन दिन यह घटना हुई उस दौरान पति शराब के नशे में धुत था।
मामला चेन्नई के त्रिप्लिकेन का है। यहां 28 साल का मणिवन्नन 35 वर्षीय पत्नी नगम्मल के साथ असदुद्दीन खान स्ट्रीट इलाके में रहता था। नगम्मल ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन में एक संविदा कर्मी थी। जानकारी के मुताबिक मणिवन्नन शराब का आदी था। अक्सर वह शराब पीकर घर आता था जिसके बाद उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता था। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था।
मंगलसूत्र से घोंटा गला
जानकारी के मुताबिक नगम्मल ने मंगलसूत्र से पति का गला घोंट दिया। इसके बाद मणिवन्नन जमीन पर गिर गया। पति को बेहोशी की हालत में देख नगम्मल के होश उड़ गए। उसे अपनी बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी। वह अबिरानी अपने पति नंदकुमार के सात उसके पास पहुंचे। उन्होंने जब मणिवन्नन को देखा तो वह भी घबरा गए। आनन-फानन में वह मणिवन्नन को लेकर ओमनदुरर शासकीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि गले पर निशान देखकर उन्होंने थोड़ा शक हुआ।
डॉक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर नगम्मल, अबिरामी और नंदकुमार से सख्ती से पूछताछ की तो उनह्ेनं पुलिस को पूरा मामला बता दिया। नगम्मल ने बताया कि उसका पति उसे लगातार परेशान करता था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।