दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक युवक ने 21 साल की लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी और दिल्ली एक बार फिर तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी उस हत्यारे को रोकने की कोशिश नहीं की। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आप देख सकते हैं किस कदर आरोपी, लड़की पर एक के बाद एक चाकू से कई वार करता है। यहीं नहीं वह लड़की से इस कदर खफा नजर आ रहा है कि उसके चेहरे पर लात भी मारता है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है आरोपी लड़का, महिला के पीछे से आता है और चाकू से ताबड़तोड़ उस पर कई वार करता है। वार करते हुए वह लड़की को काफी दूर तक लेकर जाता है।

आरोपी के सिर पर सवार हैवानियत का आलम यह था कि वह लड़की के जमीन पर गिरने के बाद भी चाकू से हमला करना बंद नहीं करता है। इस दौरान महिला छटपटाती रहती है और आरोपी लगातार वार करता रहता है। घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने देखते रहते हैं। लेकिन उस लड़की की जान बचाने की हिम्मत कोई नहीं दिखाता। आरोपी लड़की के चेहरे पर लात भी मारता है। एक शख्स इस दौरान पास आने की कोशिश करता है, वह काफी पास तक आ जाता है इसी दौरान हमलावर उससे कुछ कहता है कि जिसके बाद वह शख्स भी बाकी लोगों की तरह पीछे हट जाता है। वीडियो में सड़क से गुजरता हुआ है एक बाइक सवार दिखाई देता है वह गाड़ी रोककर सबकुछ थोड़ी देर के लिए देखता है और बाद में वहां से चला जाता है। इस पूरी घटना के दौरान लोग और गाड़ियां सड़क से गुजरती रहती हैं।

[jwplayer RX1JnFVT]

(Courtesy: Update News Network)

https://www.youtube.com/watch?v=0-HvIGr1Glg

जानकारी के मुताबिक आरोपी काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था। महिला और उसके परिवार ने इस छेड़खानी से तंग आकर करीब 6 महीने पहले लड़के के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद भी लड़के ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

[jwplayer RX1JnFVT]

READ ALSO:  दिल्ली में 21 साल की लड़की पर सरेआम चाकू से किए कई वार, तमाशा देखते रहे लोग