दिल्ली में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने मथुरा के एक आश्रम के मुखिया पर उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को शख्स ने उसका बलात्कार किया था। महिला ने जिस शख्स के खिलाफ आरोप लगाया है उसका नाम विपुल महाराज है। वह वृंदावन के रास बिहारी ट्रस्ट चैरेटेबल आश्रम में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति 28 जुलाई को विपुल महाराज से मिलने के लिए वृंदावन गए थे। पुलिस के पास दर्ज एफआईआर के मुताबिक, ‘महिला और उसका पति 28 जुलाई को आश्रम पहुंचे थे। विपुल ने महिला के पति को कुछ सामान लेने के बहाने बाहर भेजकर उस बीच महिला का बलात्कार किया। उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर किसी को कुछ ना बताने के लिए भी कहा था।’ हालांकि, महिला ने दिल्ली आकर अपने पति को इस बारे में बता दिया। पुलिस ने शुक्रवार (4 नवंबर) को महिला का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस ने आगे छानबीन के लिए केस को वृंदावन पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
वीडियो: उत्तर प्रदेश: 14 साल की दलित लड़की के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया
विपुल महाराज को गिरफ्तार किया गया या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। विपुल महाराज की तरफ से कोई बयान भी जारी नहीं किया गया है। पुलिस की तरफ से महिला की पहचान सार्वजिनक नहीं की गई है। वह महिला या उसका पति विपुल को पहले से जानते थे या नहीं इस बारे में भी जानकारी नहीं है।
