हरियाणा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत ने दोषी करार दिया है। बता दें कि पंचकूल की विशेष सीबीआई कोर्ट में जज जगदीप सिंह ने 16 साल पुराने इस मर्डर केस पर राम रहीम सहित चार आरोपियों को दोषी ठहराया है। वहीं 17 जनवरी को इन सभी को सजा का ऐलान किया जाएगा।
कोर्ट में झुका रखा था सिर: बता दें कि रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में फैसले के वक्त गुरमीत राम रहीम का सिर झुका हुआ था। वहीं उसकी दाढ़ी के आधे से ज्यादा बाल भी सफेद थे। गुरमीत राम रहीम के साथ मैनेजर किशन सिंह को भी हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई पेशी: बता दें कि राम रहीम से जुड़े फैसले के चलते हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करे गए थे। वहीं सुरक्षा के चलते आरोपी राम रहीम ने गुरमीत राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया, जबकि अन्य आरोपी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में हाजिर हुए। गौरतलब है कि राम रहीम रोहतक के सुनारिया जेल में बंद हैं।
All four including Gurmeet Ram Rahim convicted in Journalist Ram Chander Chhatarpati murder case, by CBI Spl Court in Panchkula. Sentence to be pronounced on January 17. pic.twitter.com/vMlOHeyIHh
— ANI (@ANI) January 11, 2019
क्या है पूरा मामला: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड 16 साल पुराना है। दरअसल वो अपने अखबार में लगातार राम रहीम से जुड़ी खबरें छाप रहे थे। इन खबरों में महिलाओं के साथ होने वाले दुषकर्मों का भी जिक्र था, जिसके बाद 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
[bc_video video_id=”5987089730001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
13 साल के बेटे ने दर्ज करवाई थी एफआईआर: हत्या के बाद रामचंद्र छत्रपति के 13 साल के बेटे ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। याचिका पर अदालत ने इस हत्याकांड की जांच नवंबर 2003 को सीबीआई के हवाले कर दी थी। वहीं 2007 में सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करते हुए गुरमीत राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था।
