देशभर में मौसम एक बार फिर तब्दीली के दौर से गुजर रहा है। झमाझम बारिश, लैंड स्लाइडिंग और बाढ़ के चलते हालात खराब हैं, लेकिन पिछले कुछ घंटों से बारिश थोड़ी थमी है। लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस वीकेंड (Weekend Weather in Delhi) उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।
उत्तरकाशीः बाढ़ से प्रभावित इलाकों में अब लोग पीठ पर लादकर राशन ले जाया जा रहा है। बता दें कि यहां राहत-बचाव अभियान में पिछले दिनों हेलिकॉप्टर क्रैश होने की घटना के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है।
ओडिशा में भारी बारिशः बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा में समुद्र तट से दूर पश्चिम-मध्य और पश्चिम-उत्तर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती गतिविधियों के चलते अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे भारीः थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात से गुजर रहे मध्य प्रदेश में पहले ही स्थितियां काफी खराब हो चुकी हैं। राज्य में अगले 24 घंटे फिर भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Highlights
थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात से गुजर रहे मध्य प्रदेश में पहले ही स्थितियां काफी खराब हो चुकी हैं। राज्य में अगले 24 घंटे फिर भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा में समुद्र तट से दूर पश्चिम-मध्य और पश्चिम-उत्तर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती गतिविधियों के चलते अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।
उत्तरकाशीः बाढ़ से प्रभावित इलाकों में अब लोग पीठ पर लादकर राशन ले जाया जा रहा है।
Uttarkashi: Rations being provided to affected people in Cloud-burst hit Arakot. #Uttarakhand pic.twitter.com/0WdFjbsINV
— ANI (@ANI) August 24, 2019
देशभर में मौसम एक बार फिर तब्दीली के दौर से गुजर रहा है। झमाझम बारिश, लैंड स्लाइडिंग और बाढ़ के चलते हालात खराब हैं, लेकिन पिछले कुछ घंटों से बारिश थोड़ी थमी है। लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस वीकेंड उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।