WB TET 2022: वेस्ट बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (WB TET 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbbpeonline.com के जरिए 3 नवंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए 14 अक्टूबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक टीईटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन कक्षा 1 से पांचवीं तक सहायक शिक्षकों के लिए किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्य यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

WB TET 2022 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

WB TET 2022 Application Fee: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपए और एससी व एसटी वर्ग के लिए 50 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

How to Apply WB TET 2022: ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbbpeonline.com पर जाएं।
-अब WB TET 2022 आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
-मेल आईडी आदि दर्ज करें।
-अब आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।
-आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंट निकाल लें।