कर्नाटक से एक पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। फुटेज में वह इसमें रिश्वत मांगते कैद हो गया था। लोगों ने जब रुपए देने से इन्कार किया, तो वह उनका रास्ता रोकने लगा। आम लोग उसकी इसी हरकत पर झल्ला गए और उसे पीटने लगे। आरोपी पुलिसकर्मी को नजदीक के थाने में ले जाया गया, जहां उसकी शिकायत की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला यहां के विजयवाड़ा जिले का है। आरोपी पुलिसकर्मी कुछ श्रद्धालुओं से रिश्वत मांग रहा था। वह उनसे 200 रुपए मांग रहा था। जब उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया, तो वह उनका रास्ता रोकने लगा। अपनी मोटरसाइकिल उसने उन लोगों के ट्रैक्टर के आगे खड़ी कर दी। रुपए लेने को लेकर अड़ गया। दो बार उसने यही किया, जिसके चक्कर में ट्रैक्टर के ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। तभी उस पर बैठी एक लड़की गिर पड़ी, जिसमें उसे चोट आई।

लड़की के चोट लगता देख लोगों का गुस्सा पुलिसकर्मी पर फूट पड़ा। उन्होंने फौरन उसे घसीटा और पीटने लगे। बाद में उसे नजदीक के थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि वह आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। यह घटना जब हुई, तब आसपास के इलाके में भीड़ जुट गई थी। कई लोगों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[jwplayer iZdf4uWp]

[jwplayer 4maEB92M]