Vadodara Rains, Gujarat Weather Forecast Today Updates: गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश और विश्वामित्री नदी के उफान के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस दौरान लोगों को बचाने में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर जुटे हैं। बारिश के बाद आई बाढ़ में बहकर मगरमच्छ शहर की सड़कों पर निकल आएं हैं। इन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार दोपहर को वडोदरा शहर में 2.5 इंच बारिश (लगभग 64 मिमी) बारिश हुई थी। वडोदरा नगर निगम ने अगले 36 घंटों के अंदर मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को भोजन और जरूरी चीजों का स्टॉक जमा करने करने और उन्हें घर के अंदर रहने के लिए चेतावनी दी गई है।

लेकिन इस दौरान रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के घुसने का सिलसिला भी शुरू हो गया। बाढ़ के पानी के बहाव के चलते ये जीव सड़कों पर आ गए हैं।  दामोर जो कि इन मगरमच्छों को बाहर निकालने वाली टीम के प्रभारी हैं ने कहा कि विश्वामित्री नदी में करीब 150 मगरमच्छ हैं। नदी के उफनाने से ये शहर के रिहायशी इलाके में आ गए हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हम इन सभी को पकड़कर उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं।

 

Live Blog

Highlights

    16:47 (IST)04 Aug 2019
    सेना का रेस्क्यू

    नवसारी: सेना के जवानों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया

    16:46 (IST)04 Aug 2019
    नवसारी में पानी ही पानी

    गुजरात के नवसारी में बाढ़ ने दस्तक दी है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। फिलहाल सेना ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है।

    15:33 (IST)04 Aug 2019
    वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लोगों को बचाया

    गुजरात: नवसारी जिले के गांदेवी तालुका के मेंधर गांव में बाढ़ में फंसे दो भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लोगों को बचाया।



    14:08 (IST)04 Aug 2019
    भारी बारिश जारी

    गुजरात: राज्य में लगातार वर्षा के बाद नवसारी में बाढ़

    13:36 (IST)04 Aug 2019
    वडोदरा: 24 घंटे में 500 मिलीमीटर बारिश

    वडोदरा शहर में 24 घंटे में 500 मिलीमीटर बारिश हुई। नदियों में उफान की वजह से मगरमच्छ सड़क आए हैं। वन विभाग ने 10 फीट लम्बे एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।



    10:15 (IST)04 Aug 2019
    कल की तरह आज भी हो सकती है मूसलाधार बारिश

    राज्य आपदा अभियान केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह और दोपहर के बीच सूरत में ओलपाड तालुका में 298 मिमी बारिश और उमरपाड़ा में 204 मिमी बारिश हुई। वलसाड जिले के धरमपुर में 125 मिमी बारिश हुई।

    10:14 (IST)04 Aug 2019
    एनडीआरएफ तैनात

    अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ की चार टीमों को दक्षिण गुजरात क्षेत्र में तैनात किया गया है।

    10:14 (IST)04 Aug 2019
    विश्वामित्री नदी का प्रकोप कुछ कम हुआ है

    वडोदरा शहर में विश्वामित्री नदी का प्रकोप कुछ कम हुआ है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में कई क्षेत्रों मुख्य रूप से सूरत और वलसाड जिलों में भारी वर्षा हुई थी। गुजरात की कई नदियाँ भी खतरे के निशान के पास बह रही थीं।

    09:09 (IST)04 Aug 2019
    अगले 36 घंटों के अंदर मूसलधार बारिश का अलर्ट

    वडोदरा नगर निगम ने अगले 36 घंटों के अंदर मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को घर के अंदर रहने के लिए चेतावनी दी गई है।

    08:49 (IST)04 Aug 2019
    वन विभाग ने पकड़े मगरमच्छ

    वन विभाग की टीम ने कहा कि मगरमच्छ 10 फुट तक लंबे हो सकते हैं, हमने पांच फुट से कम लम्बाई वाले मगरमच्छ पकडे हैं।