Vadodara Rains, Gujarat Weather Forecast Today Updates: गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश और विश्वामित्री नदी के उफान के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस दौरान लोगों को बचाने में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर जुटे हैं। बारिश के बाद आई बाढ़ में बहकर मगरमच्छ शहर की सड़कों पर निकल आएं हैं। इन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार दोपहर को वडोदरा शहर में 2.5 इंच बारिश (लगभग 64 मिमी) बारिश हुई थी। वडोदरा नगर निगम ने अगले 36 घंटों के अंदर मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को भोजन और जरूरी चीजों का स्टॉक जमा करने करने और उन्हें घर के अंदर रहने के लिए चेतावनी दी गई है।
लेकिन इस दौरान रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के घुसने का सिलसिला भी शुरू हो गया। बाढ़ के पानी के बहाव के चलते ये जीव सड़कों पर आ गए हैं। दामोर जो कि इन मगरमच्छों को बाहर निकालने वाली टीम के प्रभारी हैं ने कहा कि विश्वामित्री नदी में करीब 150 मगरमच्छ हैं। नदी के उफनाने से ये शहर के रिहायशी इलाके में आ गए हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हम इन सभी को पकड़कर उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं।
नवसारी: सेना के जवानों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया
गुजरात के नवसारी में बाढ़ ने दस्तक दी है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। फिलहाल सेना ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है।
गुजरात: नवसारी जिले के गांदेवी तालुका के मेंधर गांव में बाढ़ में फंसे दो भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लोगों को बचाया।
गुजरात: राज्य में लगातार वर्षा के बाद नवसारी में बाढ़
वडोदरा शहर में 24 घंटे में 500 मिलीमीटर बारिश हुई। नदियों में उफान की वजह से मगरमच्छ सड़क आए हैं। वन विभाग ने 10 फीट लम्बे एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।
राज्य आपदा अभियान केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह और दोपहर के बीच सूरत में ओलपाड तालुका में 298 मिमी बारिश और उमरपाड़ा में 204 मिमी बारिश हुई। वलसाड जिले के धरमपुर में 125 मिमी बारिश हुई।
अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ की चार टीमों को दक्षिण गुजरात क्षेत्र में तैनात किया गया है।
वडोदरा शहर में विश्वामित्री नदी का प्रकोप कुछ कम हुआ है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में कई क्षेत्रों मुख्य रूप से सूरत और वलसाड जिलों में भारी वर्षा हुई थी। गुजरात की कई नदियाँ भी खतरे के निशान के पास बह रही थीं।
वडोदरा नगर निगम ने अगले 36 घंटों के अंदर मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को घर के अंदर रहने के लिए चेतावनी दी गई है।
वन विभाग की टीम ने कहा कि मगरमच्छ 10 फुट तक लंबे हो सकते हैं, हमने पांच फुट से कम लम्बाई वाले मगरमच्छ पकडे हैं।