विधानसभा के आज शुरू हुए मानसून सत्र में दोनो सदनों में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते हुए सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनसे जुडेÞ अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि उनके जैसा वैज्ञानिक मुश्किल से पैदा होता है। उनके योगदान को देश कभी भी भुला नहीं सकता।
नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ साथ भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने भी कलाम को श्रद्धाजंलि दी। विधानसभा में दो मिनट का मौन रखकर पूरे सदन ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धाजंलि दी और उसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गयी।
विधान परिषद में भी सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन एवं बसपा विधानदल के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित कांग्रेस और शिक्षक दल के सदस्यों ने कलाम को श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही भी स्थगित हो गयी।
दोनो सदनो की कार्यवाही अब 17 अगस्त को होगी।
डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धाजंलि देकर स्थगित हुई दोनो सदनों की कार्यवाही
विधानसभा के आज शुरू हुए मानसून सत्र में दोनो सदनों में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
Written by भाषा
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा लखनऊ समाचार (Lucknow News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 14-08-2015 at 22:00 IST