उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में सरकार बने अभी 4 महीने हुए उनके पार्टी विधायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यूपी के मिर्जापुर से बीजेपी विधायक अनुराग सिंह के खिलाफ गबन के आरोप में गुरुवार को केस दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी लखनऊ में बीजेपी विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी और गबन करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकती है।
अनुराग सिंह मिर्चापुर की चुनार विधानसीट से बीजेपी के विधायक हैं। वह बीजेपी के दिग्गज नेता ओम प्रकाश सिंह के बेटे हैं। ओम प्रकाश सिंह राजनाथ और कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह विधानमंडल में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। बीजेपी की बंपर जीत के बाद योगी आदित्य नाथ के मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में भी अनुराग सिंह का नाम चल रहा था। हालांकि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।
FIR registered against BJP MLA Anurag Singh and two others in Lucknow on charges of forgery and embezzlement pic.twitter.com/tFkYVbBg6e
— ANI UP (@ANINewsUP) July 27, 2017