देश में दहेज को लेकर बहू को प्रताड़ित करने वाले कई मामले आपने सुने और पढ़े होंगे। मगर इस बार का मामला प्रताड़ित होने का नहीं बल्कि इसके उलट है। घटना उत्तर प्रदेश के महोबा शहर की है, जहां वधु पक्ष ने मंडप में ही वर पक्ष की जमकर धुनाई की। दुल्हन पक्ष की मानें तो दुल्हे वालों ने उनसे 8 लाख रुपए और एक स्विफ्ट डिजायर कार की मांग की थी, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने यह कदम उठाया।

शादी की बात पर झगड़ा हुआ तो लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को 32 बार मारा चाकू

मिली जानकारी के मुताबिक बारात मध्यप्रदेश के छतरपुर से जिले से महोबा के चंद्र कुंवर पैलेस आई थी। छतरपुर जिले के गांव बहरार परसनिया के रहने वाले घनश्याम की शादी महोबा निवासी हरिशंकर की बेटी किरन से हो रही थी। फेरे होने ही वाले थे कि दूल्हे और दूल्हे के भाई ने स्विफ्ट डिजायर कार और 8 लाख रुपए की मांग कर दी।

प्रेमी के साथ भागने से इंकार करने पर, शादीशुदा महिला ने थाने में उसे चप्पलों से पीटा 

दुल्हन पक्ष ने बहुत समझाया पर वो अपनी मांग पर अड़े रहे। यहां तक कि वो गाली-गलौज पर उतर आए। इसके बाद वर-वधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई। आधा घंटे तक चली लड़ाई में दुल्हा घायल हो गया। हालांकि लड़ाई शांत हो जाने के बाद खुद दुल्हन ने ही यह शादी करने से इन्कार कर दिया।

वहीं दूल्हे का कहना है वह दहेज नहीं मांग रहे थे, बल्कि ये लोग खुद ही दहेज दे रहे थे। दुल्हे ने कहा कि लड़की के मामा ने हम सभी को जबरन कमरे में बिठा दिया और मुझे और मेरे छोटे भाई सहित महिलाओं और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। करीब 100-200 से अधिक दुल्हन के परिजनों ने हम लोगों की पिटाई की।