प्रयागराज से कुमार सम्भव जैन : सबसे बड़े धार्मिक मेले का आगाज हो चुका है। बता दें कि आज से कुंभ की शुरुआत हो चुकी है। गौरतलब है कि कुंभ की शुरुआत के साथ ही आज पहला शाही स्नान भी है। जिसको लेकर सुबह से ही सारे संत स्नान करने के लिए नदी की ओर रवाना हो गए हैं। वही मेले में पहले दिन करीब डेढ़ करोड़ लोग स्नान लेने की तैयारी कर रहे हैं।
8 घंटे का शुभ मुहूर्त: पहले शाही स्नान के लिए करीब 8 घंटे का शुभ मुहूर्त बताया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने हर अखाड़े को करीब 40 मिनट स्नान करने का आदेश दिया है।
शाही स्नान: कुंभ मेला का आगाज आज हो गया है। इसके साथ ही पहले दिन ही शाही स्नान की तिथि है। बता दें 15 जनवरी के बाद 04 फरवरी को दूसरा शाही स्नान और 10 फरवरी को तीसरी शाही स्नान होगा। वहीं 4 मार्च तक होगा मेले का आयोजन होगा।
Prayagraj: Hindu seers and saints head towards Sangam Ghat for a holy dip in river Ganga on the occasion of first ‘Shahi Snan’ at #KumbhMela2019 pic.twitter.com/z7ocKyVpVf
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019
Varanasi: Devotees take holy dip in river Ganga on #MakarSankranti. pic.twitter.com/fVeQZE0h51
— ANI UP (@ANINewsUP) January 15, 2019
महानिर्वाणी अखाड़े का स्नान संपन्न: बता दें संगम में महानिर्वाणी अखाड़े का शाही स्नान संपन्न हो चुका है। बता दें पीपा पल नंबर 4 से होते हुए अखाड़े की शाही सवारी करीब साढ़े 5 बजे संगम घाट पहुंची। पहले नागा साधुओं ने स्नान किया। इसके बाद सभी महामंडलेश्वरों ने शाही स्नान किया।
Prayagraj: Early morning visuals of security deployed at Sangam Ghat before the arrival of devotees for a holy dip in river Ganga on the occasion of first ‘Shahi Snan’ at #KumbhMela2019 pic.twitter.com/Xd5M4D3jH4
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019
सुरक्षाकर्मी भी है तैयार: कुंभ के आगाज और पहले शाही स्नान को लेकर सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह तैयार नजर आए। सुबह स्नान से पहले एक बार फिर उन्होंने सारी सुरक्षा का जायजा लिया ।