Uttar Pradesh Rains Live News Updates: उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़े विभिन्न हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। राज्य के राहत आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने शनिवार को बताया कि बारिश से जुड़े विभिन्न हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। ये सभी मौतें 20 सितंबर को हुई। प्रियदर्शी ने बताया कि पीलीभीत, ललितपुर और कन्नौज में एक एक व्यक्ति की मौत सर्पदंश से हुई। इटावा में भी दो मौतें सर्पदंश से हुई। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियों और सोनभद्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई।आयुक्त ने बताया कि राज्य में अलग..अलग जगहों पर गंगा, यमुना, बेतवा और घाघरा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा-यमुना में आई बाढ़ से तटीय इलाकों में बसे लोग दहशत में हैं।
वहीं प्रयागराज में एक कपल का घर में घुसे गंगा- जमुना के पानी में डूबकी लगाते और स्नान करने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल के घर में पानी भरा हुआ है। पति-पत्नी दोनों उसे ‘संगम’ मानकर उसमें डुबकी लगा रहे हैं। वहीं गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ने के कारण प्रयागराज शहर के निचले इलाकों में इमारतें जलमग्न हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की सप्लाई काट दी गई है, जिससे वहां रह रहे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।
Highlights
प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की सप्लाई काट दी गई है, जिससे वहां रह रहे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।
वाराणसी में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।शहर के बड़े हिस्से के अलावा बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या बढ़कर सौ पहुंच गई है। करीब पांच सौ हेक्टेयर फसल डूब गई है।
यमुनापार के बारा और नारीबारी इलाके में टोंस नदी गुजरती है। बाढ़ के कारण नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। नदी के किनारे बसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही सहायक नदियां भी उफान पर हैं। इस सयम यमुनापार में टोंस नदी भी खतरे के निशान पर हैं।
गंगा-यमुना में आई बाढ़ से तटीय इलाकों में बसे लोग दहशत में हैं। दोनों नदियों के प्रकोप को शांत करने के लिए अब पूजा-पाठ और अनुष्ठान का भी सहारा लिया जाने लगा है।
वाराणसी में गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में कई और गांव व मोहल्लों में पानी पहुंच गया है।
बाराबंकी में घाघरा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। सीतापुर में घाघरा का तटबंध कटने की वजह से क्षेत्र के 35 गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
अवध क्षेत्र में सरयू और घाघरा नदियां उफान पर हैं। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर बह रही है।
उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़े विभिन्न हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। राज्य के राहत आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने शनिवार को बताया कि बारिश से जुड़े विभिन्न हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।