Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में गुरुवार (4 मई, 2023) को पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। यूपी निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 37 जिलों के लिए वोटिंग चल रही थी, जबकि बाकी जिलों के लिए 11 मई को मतदान होना है।

Live Updates

यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट-

17:11 (IST) 4 May 2023
सीतापुर और प्रतापगढ़ में 3 बजे तक करीब 45 फीसद मतदान

दोपहर तीन बजे तक सीतापुर और प्रतापगढ़ में करीब 45 फीसद मतदान हुआ है। सीतापुर में 44.46 फीसद और प्रतापगढ़ में 42.97 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है। शाम होने तक मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

15:06 (IST) 4 May 2023
सपा के शफीकुर्रहमान बर्क ने डाला वोट

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने संभल में वोट डाला। उन्होंने मदरसा अंजुमन मतदान केंद्र पर वोटिंग की। उन्होंने कहा कि शहर में अच्छा माहौल बनाने के लिए मतदान किया है।

15:03 (IST) 4 May 2023
यूपी निकाय चुनाव में मतदान के दौरान तैनात की गई फोर्स

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, "परेशानी मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए फोर्स तैनात की गई है... इसे सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।"

13:35 (IST) 4 May 2023
4 घंटे में लखनऊ में 18.70 वोटिंग

लखनऊ में शुरुआती 4 घंटे में 18.70 वोटिंग हुई है। 9 बजे तक 8 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी।

13:33 (IST) 4 May 2023
भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

12:40 (IST) 4 May 2023
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी डाला वोट

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी लखनऊ में मतदान किया। वोट ड़ालने के बाद उन्होंने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व में मतदान आपका ब्रह्मास्त्र है। आपका एक वोट आपके इलाके की सुख, शांति और समृद्धि तय करेगा। आज निकाय चुनाव में मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।"

12:36 (IST) 4 May 2023
प्रयागराज में पकड़े गए फर्जी वोटर्स

निकाय चुनाव में वोटिंग के दौरान प्रयागराज में फर्जी मतदाता भी पकड़े गए हैं। करेली इलाके में पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा, जो फर्जी आधार कार्ड के साथ आई थीं।

10:41 (IST) 4 May 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डाला वोट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में आज मतदान किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यूपी निकाय चुनाव में वोट जरूर डालें।

09:47 (IST) 4 May 2023
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने किया मतदान

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में वार्ड नंबर 267 के शेरवुड एकेडमी में अपना वोट ड़ाला।

09:45 (IST) 4 May 2023
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी किया वोट

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने भी लखनऊ में वोट ड़ाला। वोट ड़ालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि हमारी पार्टी को अच्छा रिस्पोंस मिलेगा। नगर निकाय के चुनाव में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वह अपना वोट जरूर डालें।

09:42 (IST) 4 May 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डाला वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह- सुबह गोरखपुर में वोट ड़ाला है। इसके बाद उन्होंने एक फोटो पोस्ट करके सभी लोगों से अवश्य मतदान करने की अपील की है।

09:41 (IST) 4 May 2023
वोटिंग से पहले फिरोजाबाद में चली गोलियां

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वोटिंग से पहले गोली चल गईं, जिसमें सपा उम्मीदवार को गोली लगी है। घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

फर्स्ट फेज में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान चल रहा है। इन जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।