केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को एक बार फिर गुस्सा आ गया। बिहार के बक्सर में अपने संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को लोगों की शिकायतों से नाराज होकर वे स्वयं उठ खड़े हुए और कथित रूप से धक्का देकर सभी को बाहर निकालने लगे। लोगों ने उनके इस व्यवहार पर रोष जताया, कहा कि वे यहां के सांसद हैं और उनके विभाग का मामला है। ऐसे में लोगों को अपनी परेशानी उनसे बताने का पूरा अधिकार है। विरोध और बहसबाजी के दौरान कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की शिकायत करने गए थे लोग दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर से सांसद हैं। उनके शहर के जिला अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन काफी दिनों से खराब पड़ी है। लोग इसकी शिकायत करने गेस्ट हाउस पहुंचे तो वहां दोनों पक्षों में बहस होने लगी। शिकायत से नाराज मंत्री अश्विनी चौबे स्वयं धक्का देकर लोगों को बाहर निकालने लगे। शिकायतकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के इस व्यवहार पर रोष जताया। उनका कहना है कि वे यहां के सांसद हैं और उनके विभाग का मामला है।
#WATCH Bihar: Argument breaks out between Union Minister Ashwini Choubey & the people who had gathered outside the guest house he was staying in, to stage a protest against defunct Ultrasound machine at district hospital, in Buxar. pic.twitter.com/d6sLKD1BE2
— ANI (@ANI) November 15, 2019
कार्यकर्ताओं ने कहा, शिकायत करना हमारा अधिकार गेस्ट हाउस के बाहर विरोध करने वाले लोगों में शामिल एक स्थानीय कार्यकर्ता ने बताया, “जिला अस्पताल में पिछले 10 महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। मंत्री के आश्वासन पर भी वह नहीं बनी। हम इसका विरोध करने आए तो मंत्री नाराज हो गए और धक्का देने लगे।” कहा कि यह बिल्कुल गलत है। मंत्रीजी को ऐसा नहीं करना चाहिए।
पहले भी दिखा चुके हैं गुस्सा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे इससे पहले भी अपने गुस्से को लेकर चर्चित रहे हैं। दो महीने पहले जिले के डुमराव में एक जनता दरबार में उन्होंने पुलिस के खिलाफ एक व्यक्ति की शिकायत पर कथित रूप से एक एएसआई की वर्दी उतरवा लेने की धमकी तक दे डाली थी। इसको लेकर लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की थी।