छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक नक्सली 2013 में जीरम घाटी हमले में कथित तौर पर संलिप्त था। इस हमले में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित 31 लोग मारे गए थे। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की गयी थी। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप :डीआरजी:, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल:सीआरपीएफ: और जिला बल की एक संयुक्त टीम ने कुआकोंडा थाना अंतर्गत जंगलों से उन्हें पकड़ा।
गिरफ्तार किये गए आरोपियों में बंदी उर्फ बंदू :30: बस्तर के दरभा क्षेत्र में जीरम घाटी हमले में संलिप्त था जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की हत्या कर दी गयी थी। एसपी ने बताया कि बंदू 11 मार्च 2014 को तोंगपल थाना अंतर्गत तहकवडा हमले में भी कथित तौर पर संलिप्त था जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक मारे गए थे। इसी तरह पंडारू पोडिआमी को पकड़ा गया। दोनों पर तीन लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था। एक अन्य सुखराम को पकड़ा गया जिसपर दो लाख रूपये का इनाम था।
छत्तीसगढ़: जीरम घाटी हमले के संदिग्ध सहित तीन नक्सली दंतेवाड़ा से गिरफ्तार
दोनों पर तीन लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
Written by भाषा
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राज्य समाचार (Rajya News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 03-07-2016 at 20:29 IST