इन दिनों सोशल साइट्स पर एक भैंसा काफी मशहूर हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे यह कैसे…यह कोई आम भैंसा नहीं है, इसकी सैलरी अगर 50 लाख रुपए है तो इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए।
हैदराबाद में हर साल भैंस उत्सव ‘सरदार उत्सव मेला’ आयोजित होता है, जिसमें एक मुर्रा भैंसा भी है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है।
यह ऐसा भैंसा है जो अपने मालिक के लिए इनकम का स्रोत बना हुआ है। हरियाणा के किसान करमवीर सिंह युवराज नाम से मशहूर इस भैंसे का स्पर्म वीर्य बेचकर हर साल 50 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं। ख़बर है कि इस भैंसे के स्पर्म की मांग पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में है। करमवीर ने ‘युवराज’ को पंजाब कृषि मेले से खरीदा था। यह भैंसा मुर्राह नस्ल का है जो भारत में पाए जाने वाली नस्लों में सबसे बढिय़ा नस्ल मानी जाती है। इस भैंसे का कद 5 फुट 9 इंच है और वजन 14 क्विंटल।
हैदराबाद के यादव समुदाय द्वारा दिवाली के समय यह भैंस उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव को दुन्नापोथुला पांडुगा के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस उत्सव में शामिल होने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपने भैंसें लेकर आते हैं।