आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से तीन गुना ज्यादा सम्पत्ति उनके पोते देवांश के पास है। 18 महीने के देवांश की कुल सम्पत्ति 11.57 करोड़ रुपए की है, जबकि नायडू की कुल सम्पत्ति का आंकड़ा 3.73 करोड़ से आगे नहीं बढ़ पाता, इसमें एक पुरानी एम्बेसडर कार भी शामिल है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, खुद देवांश के पिता लोकेश ने बुधवार को किया। देवांश को उनकी दादी भुवेनश्वरी 9.17 करोड़ रुपए की सम्पत्ति दे चुकी हैं, जबकि नाना और फिल्म अभिनेता बालकृष्ण ने 2.4 करोड़ रुपए का फिक्स्ड डिपॉजिट देवांश को तोहफे में दिया है। राज्य पार्टी ऑफिस में परिवार की सम्पत्ति और परिसम्पत्तियों की सूची के साथ बाहर आए लोकेश ने रिपोर्टर्स से बातचीत में उन्हाेंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। जिन्होंने राज्य के पहले परिवार पर सम्पत्ति पर कब्जे का आरोप लगाते हुए अभियान छेड़ रखा है। लोकेशन के मुताबिक, अपने पिता की सम्पत्ति जरा सी इसलिए घट गई है क्योंकि बैंक की देनदारियां बढ़ गई हैं। नायडू के नाम पर जुबली हिल्स में 3.68 करोड़ रुपए का बंगला है, लेकिन उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से 3.06 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा है जिससे उनकी कुल सम्पत्ति 67 लाख रुपए रह जाती है। हालांकि पिछले साल की तुलना में चंद्रबाबू नायडू की सम्पत्ति में 25 लाख रुपए की बढ़ोत्तरी देखी गई है, पिछले साल कर्ज हटाने के बाद उनकी सम्पत्ति 42 लाख रुपए थी।
एयरटेल का बंपर डाटा ऑफर, देखें वीडियो:
यह लगातार छठा साल है जब नारा परिवार के सदस्यों ने अपनी सम्पत्ति सार्वजनिक की है। लोकेश ने साफ तौर पर कहा कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य का विदेशी बैंकों में खाता नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया है देश में नारा ही सिर्फ ऐसा राजनैतिक परिवार है जो समय-समय पर सम्पत्ति और परिसम्पत्तियों का खुलासा करता है। उन्होंने कहा, ”हमारे पास कोई बेनामी खाता या फर्म नहीं है। हमारे पास जितना है, हम उसी में संतुष्ट हैं।”
READ ALSO: इस आईपीएस की सादगी पर कौन न हो जायें फिदा, सरकारी बस से जिले का चार्ज लेने पहुंचे
लोकेश ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि अगर उनके पास हमारी सम्पत्तियों के बारे में कोई खुफिया जानकारी है तो सामने आकर आरोपों को साबित क्यों नहीं करता। उन्होंने कहा, ”इससे पता चलता है कि उनके पास हमपर कीचड़ उछालने के सिवाय कुछ नहीं है।” लोकेश के पास 14.50 करोड़ रुपयों की सम्पत्ति है मगर उनपर 6.35 करोड़ रुपए की देनदारी भी है।
