तमिलनाडु सरकार ने ईरान की जेल से रिइाई के बाद राज्य में पहुंचे चार मछुआरों के लिए दो दो लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इन मछुआरों को कथित रूप से समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मछुआरों के परिजन की स्थिति पर विचार करने के बाद उन्हें नया जीवन शुरू करने के लिए सभी चार मछुआरों को दो दो लाख रुपए की सहायता देने का निर्देश दिया है। इसमें बताया गया है कि मछुआरों को यह मदद मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से प्रदान की जाएगी।
तमिलनाडु : ईरान जेल से रिहा हुए चार मछुआरों को राज्य सरकार देगी दो रुपए
मछुआरों को यह मदद मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से प्रदान की जाएगी।
Written by भाषा
चेन्नई

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा चेन्नई समाचार (Chennai News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 26-06-2016 at 16:04 IST