मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात आने की चेतावनी जारी की है। चेन्नई से 90 किलोमीटर पूर्व बंगाल की खाड़ी में इन हवाओं को चिन्हित किया गया है। ये हवाएं अगले 24 से 48 घंटों में चक्रवात का रूप ले लेंगी। इन हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की उम्मीद हैं। इस चेतावनी के साथ चेन्नई, तमिलमाडु के दूसरे हिस्सों और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। सभी मछुआरों को सुमद्र में जाने से रोक दिया गया है। बंगाल की खड़ी में हो रही हलचल चेन्नई में बरिश होने के पीछे मुख्य कारण माना जा रहा है।